Contact for Advertisement 9650503773


Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम में बदरपुर की जनता दे रही आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन 

बदरपुर की जनता दे रही आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन

बदरपुर की जनता दे रही आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन - Photo by : NCR Samachar

नई दिल्ली  Published by: Namita Chauhan, Date: 26/11/2022 12:44:22 pm Share:
  • नई दिल्ली
  • Published by: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 26/11/2022 12:44:22 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली नगर निगम का चुनाव बेहद जल्द होने वाला है ऐसे में सभी पार्टियों की तैयारियों में तेजी आ गई है। हर पार्टी यही चाहती है की नगर निगम में उनका ही राज हो उनकी ही सरकार बने।

विस्तार

दिल्ली नगर निगम का चुनाव बेहद जल्द होने वाला है ऐसे में सभी पार्टियों की तैयारियों में तेजी आ गई है। हर पार्टी यही चाहती है की नगर निगम में उनका ही राज हो उनकी ही सरकार बने। देखा जाए तो पिछले 15 सालों से दिल्ली के नगर निगम में भाजपा का ही राज रहा है, ऐसे में कुछ जनता ये चाहती है कि भाजपा ही उस गद्दी पर रहे और वहीं दूसरी ओर कुछ जनता ये चाहती है कि इस बार नगर निगम में आम आदमी पार्टी को मौका दिया जाए। जहां इतने सालों तक भाजपा का काम देखा, वहीं अब एक मौका आम आदमी पार्टी और अरविन्द केजरीवाल को देकर भी देखना चाहिए। 

दिल्ली के बदरपुर क्षेत्र में की जनता का मानना है कि जो काम इतने सालों में भाजपा नहीं कर पाई वो अब आम आदमी पार्टी ही कर पायेगी। वहीं कुछ लोगों का ये कहना है कि वो आम आदमी पार्टी की मुफ्त की सुविधाओं से खुश है। आम आदमी पार्टी प्रमुख शिक्षित है और देश को भी शिक्षा की ओर ले जायेंगे। 

दिल्ली के भिन्न क्षेत्रों से जनत के अलग अलग मत आ रहे है, जो अपने अपने पसंद की पार्टियों को समर्थन देने और जिताने की बात करती है। 8 दिन शेष रह गए है चुनाव को और 7 दिसंबर को दिल्ली नगर निगम चुनाव का परिणाम भी आ जायेगा।