-
☰
No image found.
No odd-Even in Delhi: दिल्ली में फिलहाल नहीं लगेगा ऑड-ईवन, बारिश के कारण घटा प्रदूषण का स्तर
दिल्ली में फिलहाल नहीं लगेगा ऑड-ईवन - Photo by : Social Media
संक्षेप
नई दिल्ली: आज सुबह से हो रही बारिश ने दिल्ली-एनसीआर में मौसम को एकदम सुहाना बना दिया है। इसके साथ ही दमघोंटू हवा में भी सुधार हुआ है। शुक्रवार सुबह हुई बारिश के बाद भी सुबह 9 बजे से कई जगह बारिश हो रही है।
विस्तार
नई दिल्ली: आज सुबह से हो रही बारिश ने दिल्ली-एनसीआर में मौसम को एकदम सुहाना बना दिया है। इसके साथ ही दमघोंटू हवा में भी सुधार हुआ है। शुक्रवार सुबह हुई बारिश के बाद भी सुबह 9 बजे से कई जगह बारिश हो रही है। इस बारिश से न सिर्फ आम आदमी को बल्कि प्रशासन को भी राहत पहुंची है, जो वायु की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए कृत्रिम बारिश कराने की योजना बना रही है। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है। प्रदूषण की मार झेल लोगों को बारिश के आने से कुछ राहत जरूर मिली है। बारिश से पहले जहां दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना तक मुश्किल हो गया था, वहीं अब हवा काफी साफ हो गई है। हालांकि अब भी वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब स्थित में बना हुआ है। एक्यूआई में आयी गिरावट- देश के इन राज्यों में गिर सकता है तामपान-
दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा, दिल्ली में बारिश के कारण प्रदूषण के स्तर में कमी देखने को मिली है। एक्यूआई जो पहले 450 था, वह अब 300 के स्तर पर पहुंच गया है। 13 से 20 नवंबर तक जो ऑड-ईवन लगने वाला था, जिसे अभी टाल दिया गया है। ऑड-ईवन लगाना है या नहीं। बाद की परिस्थिति को ध्यान में रख कर इसका फैसला लिया जायेगा।
पहाड़ों पर बर्फबारी होने के कारण उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में कल से आसमान साफ रहने और ठंडी हवा चलने की उम्मीद हैं। इसकी वजह से आने वाले 4-5 दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के आसार है।
उत्तर प्रदेश: शराब पिलाकर हत्या का हुआ खुलासा, 2 आरोपी हुए गिरफ्तार
हरियाणा: दो सड़कों को मिली नई रफ्तार, जल्द शुरू होगा निर्माण टेंडर
राजस्थान: अम्बालाल गोवला हिंगवानिया बने खण्डेलवाल समाज के नए अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
उत्तर प्रदेश: श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के नाम पर अवैध वसूली के लगा गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश: लालफाटक ओवरब्रिज पर CNG टैंकर से गैस रिसाव, मची भगदड़, समय रहते टला बड़ा हादसा
उत्तर प्रदेश: बेटी के इलाज के लिए रुपये लेकर निकले पिता की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
