Contact for Advertisement 9650503773


Kangad Mohalla Murder News: किराए के कमरे में युवक की धारदार हथियार से हुई हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

- Photo by : NCR SAMACHAR

दिल्ली  Published by: Kunal Tewatia, Date: 03/02/2026 12:04:16 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 03/02/2026 12:04:16 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: दिल्ली के तुगलकाबाद से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां दोपहर के समय लगभग 2 से 3 बजे के बीच एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या का मामला स्थानीय लोगों और अधिकारियों के लिए चौंकाने वाला है।

विस्तार

दिल्ली: दिल्ली के तुगलकाबाद से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां दोपहर के समय लगभग 2 से 3 बजे के बीच एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या का मामला स्थानीय लोगों और अधिकारियों के लिए चौंकाने वाला है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक तुगलकाबाद गांव के कागड़ माहौल में एक कमरे में किराए पर रह रहा था। युवक की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलिलहाल युवक का नाम और पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक अक्सर अपने कमरे में अकेला रहता था। दोपहर के समय पड़ोसियों ने कमरे से अजीब आवाजें सुनी, लेकिन जब किसी ने अंदर जाकर देखा तो युवक खून से लथपथ पड़ा था। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और हत्या की जानकारी जुटाने के लिए पड़ोसी और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। शुरुआती जांच में यह पता चला है कि हत्या में धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। सभी संभावित एंगल पर जांच की जा रही है, जिसमें व्यक्ति की व्यक्तिगत दुश्मनी, संपत्ति विवाद या अन्य किसी मामले की जांच शामिल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में सुरक्षा की कमी और अपर्याप्त निगरानी की वजह से ऐसे हादसे बढ़ सकते हैं। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। अधिकारियों ने यह भी बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर हत्या की असली वजह का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई और संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। यह घटना तुगलकाबाद क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाली घटना के रूप में सामने आई है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम ने इस हत्या को गंभीरता से लेते हुए मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।


Featured News