Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सीसीआई पंतनगर में बच्चों के लिए मण्डलीय आकांक्षा समिति का बहुआयामी सेवा कार्यक्रम आयोजित

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar chauhan , Date: 03/02/2026 05:30:56 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar chauhan ,
  • Date:
  • 03/02/2026 05:30:56 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  मण्डलीय आकांक्षा समिति देवीपाटन मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को जनपद गोण्डा स्थित बाल देख-रेख संस्थान (सीसीआई) बालगृह बालिका/शिशु गृह, पंतनगर में बच्चों के सर्वांगीण कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  मण्डलीय आकांक्षा समिति देवीपाटन मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को जनपद गोण्डा स्थित बाल देख-रेख संस्थान (सीसीआई) बालगृह बालिका/शिशु गृह, पंतनगर में बच्चों के सर्वांगीण कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक बहुआयामी सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान में निवासरत बालिकाओं एवं बच्चों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। दृष्टि संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद बच्चों को चश्मों का वितरण किया गया। 

कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया। साथ ही ठंड के मौसम को देखते हुए बच्चों को ऊनी वस्त्र प्रदान किए गए। आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अजय कुमार पांडेय द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया गया। कार्यक्रम में आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने बच्चों से सीधा संवाद किया, उनका उत्साहवर्धन किया।