Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: स्वागत होटल के कमरे में ऋषिकेश निवासी व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhishek Kashyap , Date: 03/02/2026 04:40:41 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhishek Kashyap ,
  • Date:
  • 03/02/2026 04:40:41 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना सदर बाजार क्षेत्र के बहादुरगंज स्थित स्वागत होटल के कमरे में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सदर बाजार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना सदर बाजार क्षेत्र के बहादुरगंज स्थित स्वागत होटल के कमरे में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सदर बाजार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान ऋषिकेश निवासी गौरव सक्सेना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक होटल के एक कमरे में मृत अवस्था में पाया गया।प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने होटल कर्मचारियों से पूछताछ के साथ ही होटल रजिस्टर और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। 
 


Featured News