-
☰
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, शांति व्यवस्था के तहत 16 पर चालान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: 1. थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा एक वारंटी की गिरफ्तारी — पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम
विस्तार
उत्तर प्रदेश: 1. थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा एक वारंटी की गिरफ्तारी — पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना विन्ध्याचल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। आज दिनांक 03.02.2026 को उप-निरीक्षक राघवेन्द्र राय मय पुलिस टीम द्वारा एक वारंटी अभियुक्त रमेश पुत्र राजा, निवासी विजयपुर, थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। 2. जनपद में कानून एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखने की कार्यवाही।
.
जनपद में कानून एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के अंतर्गत धारा 170/126/135 में कुल 16 व्यक्तियों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई। थानावार विवरण निम्नवत् है—
थाना कोतवाली कटरा – 05 थाना कोतवाली देहात – 01 थाना पड़री – 02
थाना लालगंज – 01 थाना अदलहाट – 02 थाना अहरौरा – 04 थाना राजगढ़ – 01
महाराष्ट्र: कोर्ट आदेश के बाद पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष की बिल्डिंग पर चला बुलडोज़र
बिहार: बेऊर जेल से विधानसभा रवाना हुए अनंत सिंह, भारी सुरक्षा में आज लेंगे विधायक पद की शपथ
बिहार: अदालत के आदेश पर जेल से विधानसभा आएंगे अनंत सिंह, कल लेंगे विधायक पद की शपथ
बिहार: अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया ट्रंप-मोदी बातचीत के बाद 25% से कम होकर 18% हुआ शुल्क