Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिला अस्पताल में लापरवाही का आरोप: 8 माह के मासूम को भर्ती करने से इनकार, ₹5000 मांगने का दावा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: sanawar , Date: 03/02/2026 03:20:09 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: sanawar ,
  • Date:
  • 03/02/2026 03:20:09 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के जिला अस्पताल में चल रहा मरीजों के साथ डाक्टर और  स्टाफ की लापरवाही सामने आई। बताया जा रहा है कि सहारनपुर के जिला अस्पताल में छोटे से मासूम बच्चे की हालत खराब होने पर परिजन पहुंचे जिला अस्पताल अस्पताल

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के जिला अस्पताल में चल रहा मरीजों के साथ डाक्टर और  स्टाफ की लापरवाही सामने आई। बताया जा रहा है कि सहारनपुर के जिला अस्पताल में छोटे से मासूम बच्चे की हालत खराब होने पर परिजन पहुंचे जिला अस्पताल अस्पताल पहुंचने के बाद मासूम बच्चे को 9:00 से 11:00 तक एडमिट नहीं किया गया। परिजनों का कहना है कि एडमिट करने से पहले 5000 रूपये की डिमांड रखी गई। सरकारी अस्पताल में परिजनों ने बताया कि हमारा 8 महीने के बच्चे की काफी नाजुक हालत थी। परिजनों का कहना है कि हम जब डॉक्टर से मिले तो हमे कहा  कि इसको प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कर लो।

 8 माह के बच्चे की उल्टी दस्त लगने के कारण हालत बड़ी नाजुक थी और परिजनों का कहना है कि हमें हॉस्पिटल से धक्के मार कर बाहर निकाल दिया गया। ना ही कोई ट्रीटमेंट दिया गया मासूम से बच्चे को सहारनपुर के जिला अस्पताल के डॉक्टर कि यह शर्मनाक हरकत है परिजनों के 8 महीने के बच्चे की हालत नाजुक होने के बावजूद अस्पताल स्टाफ और डॉक्टर ₹5000 की डिमांड करते हैं बड़ी शर्मनाक बात है। उसके बाद परिजनों ने हंगामा किया तो मौके पर सहारनपुर पुलिस भी पहुंची परंतु पुलिस के पहुंचने के बाद भी बच्चे को एडमिट नहीं किया गया।
 


Featured News