-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: मुरैना में पेयजल शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु 24×7 जिला कंट्रोल रूम स्थापित
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: द्वारा जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह जानकारी कार्यपालन यंत्री श्री अमर दाहिया ने दी। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कर्मचारियों की तीन पालियों में ड्यूटी लगाई गई है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: द्वारा जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह जानकारी कार्यपालन यंत्री श्री अमर दाहिया ने दी। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कर्मचारियों की तीन पालियों में ड्यूटी लगाई गई है। प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्री महेश जाटव (मो. 9009341561), दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक संविदा हैंडपंप मैकेनिक श्री पंजाव सिंह यादव (मो. 8959792494) तथा रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक श्री रविकुमार (मो. 8463814258) शिकायतों का निराकरण करेंगे। शनिवार एवं रविवार को श्री नरेश शर्मा (मो. 7024500317) को भी दायित्व सौंपा गया है। विकासखंड स्तर पर नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी पेयजल शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विकासखंड स्तर पर भी नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। मुरैना-सबलगढ़ उपखंड के लिए श्री आर.पी. बाजपेयी (मो. 9425354265), मुरैना-जौरा क्षेत्र के लिए श्री रविकांत शर्मा (मो. 6281268106), अंबाह अनुभाग के लिए श्री के.के. शर्मा (मो. 7771967242), अंबाह के लिए श्री पवन जामरे (मो. 8720062946), पोरसा के लिए श्री राहुल झा (मो. 9144816729), सबलगढ़ के लिए श्री नरेंद्र सिंह सिकरवार (मो. 9654848686) तथा कैलारस एवं पहाड़गढ़ के लिए श्री राहुल पलिया (मो. 9755993656) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले के नागरिक पेयजल संबंधी किसी भी समस्या की सूचना जिला कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 07532-225052 अथवा संबंधित क्षेत्र के नोडल अधिकारी को देकर त्वरित सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
