Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: अभाविप इंदरगढ़ का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न, सत्र 2026-27 की नई नगर कार्यकारिणी घोषित

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Shyam Singh Rana , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 19/06/2026 03:54:38 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Shyam Singh Rana ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 19/06/2026 03:54:38 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला दतिया, नगर इकाई इंदरगढ़ का एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को विभिन्न सत्रों में संपन्न हुआ। शिविर के समापन पर सत्र 2026-27 हेतु नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

विस्तार

मध्य प्रदेश: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला दतिया, नगर इकाई इंदरगढ़ का एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को विभिन्न सत्रों में संपन्न हुआ। शिविर के समापन पर सत्र 2026-27 हेतु नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री संजय जी शर्मा, निर्वाचन अधिकारी सौरभ शर्मा जी, विभाग संयोजक अभिषेक गुर्जर जी, जिला संयोजक ध्रुव नीखरा जी, भाग संयोजक सुमित सेन जी एवं पूर्व अध्यक्ष आंशिक गुप्ता जी, चिराग़ गुप्ता उपस्थित रहे। निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत नगर अध्यक्ष के दायित्व पर प्रा. पुरुषोत्तम जी दुबे एवं नगर मंत्री   श्री देवेंद्र कुशवाह जी निर्वाचित घोषित किए गए।नवीन कार्यकारिणी इस प्रकार है,

उपाध्यक्ष– अर्चना कुशवाहा, राम जी खरे, सुभाष शिकरवार, सुमित श्रीवास्तव नगर सह मंत्री विजय सोनी, अंशुल तिवारी, दीपेंद्र यादव, प्रशांत झा कोषाध्यक्ष– मनोज गुप्ता
अन्य कार्यकर्ताओं को भी दायित्व की रचना में रखा है इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के दायित्वों एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया गया। विभाग संगठन मंत्री संजय जी शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्र पुनर्निर्माण में अभाविप की भूमिका पर मार्गदर्शन दिया। जिला संयोजक ध्रुव नीखरा ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी छात्रहित एवं राष्ट्रहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करेगी। इस कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में 45 छात्र और 8 छात्रा उपस्थित रहे।