-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: भोजीपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 किलो डोडा के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: भोजीपुरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को 4 किलो 10 ग्राम अवैध डोडा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रक चालकों से डोडा खरीदकर राहगीरों और अन्य ट्रक ड्राइवरों को ऊंचे दामों पर बेचता था।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: भोजीपुरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को 4 किलो 10 ग्राम अवैध डोडा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रक चालकों से डोडा खरीदकर राहगीरों और अन्य ट्रक ड्राइवरों को ऊंचे दामों पर बेचता था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मंदिर के पास घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी
एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर अपराध और नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भोजीपुरा थाना प्रभारी कुँवर बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार देर रात समसपुर मंदिर के पास घेराबंदी कर बहेड़ी के नूरी नगर निवासी सलाउद्दीन पुत्र विशालुद्दीन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4 किलो 10 ग्राम अवैध डोडा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह राह चलते अंजान ट्रक चालकों से डोडा खरीद लेता था और बाद में अधिक मुनाफे के लालच में राहगीरों तथा अन्य ट्रक ड्राइवरों को बेच देता था।
इस धंधे से होने वाली कमाई से वह परिवार का खर्च चलाता था। आरोपी डोडा बेचने जा रहा था, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पहले भी NDPS एक्ट में जा चुका है जेल भोजीपुरा इंस्पेक्टर कुँवर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी सलाउद्दीन पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ 2025 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। अब दूसरी बार गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके नेटवर्क और सप्लाई चैन की भी जांच कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कुँवर बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक पवन कुमार, उपनिरीक्षक गौरव चौधरी, हेड कांस्टेबल परमानंद सिंह और कांस्टेबल संजय सागर शामिल रहे।
मध्य प्रदेश: विश्व सिकल सेल दिवस पर थांदला में रक्तदान शिविर, कलेक्टर ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
मध्य प्रदेश: नगरा पुलिस का रेत माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 100 ट्रॉली अवैध रेत का भंडारण नष्ट
मध्य प्रदेश: अस्पताल 4 किमी दूर शिफ्ट होने से मरीज परेशान, पोरसा में मिनी अस्पताल की मांग तेज
