-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: इनामिया पूर्व सिपाही सुरकेश शर्मा पर पुलिस का शिकंजा, पत्नी समेत 11 लोगों पर नया मुकदमा दर्ज
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली जनपद में फर्जी मुकदमों और रंगदारी वसूली के आरोपों में घिरे इनामिया पूर्व सिपाही सुरकेश शर्मा पर बढ़ा पुलिस का शिकंजा पत्नी समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद अब दर्ज हुआ 18वां मुकदमा बरेली। कभी पुलिस विभाग से जुड़कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने वाले पूर्व सिपाही सुरकेश शर्मा आज खुद गंभीर आपराधिक आरोपों और पुलिस कार्रवाई के चलते सुर्खियों में हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली जनपद में फर्जी मुकदमों और रंगदारी वसूली के आरोपों में घिरे इनामिया पूर्व सिपाही सुरकेश शर्मा पर बढ़ा पुलिस का शिकंजा पत्नी समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद अब दर्ज हुआ 18वां मुकदमा बरेली। कभी पुलिस विभाग से जुड़कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने वाले पूर्व सिपाही सुरकेश शर्मा आज खुद गंभीर आपराधिक आरोपों और पुलिस कार्रवाई के चलते सुर्खियों में हैं। थाना भमोरा क्षेत्र में सुरकेश शर्मा, उनकी पत्नी समेत 11 लोगों के खिलाफ फर्जी मुकदमों में फंसाने, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामला और अधिक चर्चित हो गया है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार सुरकेश शर्मा के खिलाफ पहले से 17 मुकदमे दर्ज थे और अब इस नए मुकदमे के साथ उनकी आपराधिक फाइल में 18वां मुकदमा भी जुड़ गया है। थाना भमोरा क्षेत्र के गांव चाडपुर निवासी अंकुर मिश्रा उर्फ प्रभात मिश्रा द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि सुरकेश शर्मा और उसके सहयोगियों ने एक संगठित गिरोह बना रखा है, जो लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाकर उनसे धन उगाही करता है। शिकायत के अनुसार गिरोह में शामिल कुछ महिलाएं भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं और कथित तौर पर लोगों पर दबाव बनाने के लिए फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जाते हैं। पीड़ित का आरोप है कि 24 अप्रैल 2026 को गिरोह से जुड़ी एक महिला द्वारा उसके खिलाफ कथित रूप से फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद मुकदमे से राहत दिलाने और गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर उससे लाखों रुपये की मांग की गई। रकम न देने पर लगातार धमकियां, गाली-गलौज और जान से मारने की चेतावनी दी गई। पूर्व सिपाही से हिस्ट्रीशीटर तक सुरकेश शर्मा का नाम हाल ही में उस समय सुर्खियों में आया जब बरेली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उसकी क्लास-बी हिस्ट्रीशीट खोल दी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ रंगदारी, हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अंकुर मिश्रा की तहरीर पर दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं हिस्ट्रीशीट खुलने और नए मुकदमे के दर्ज होने के बाद सुरकेश शर्मा की गतिविधियां पुलिस की विशेष निगरानी में हैं। बरेली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस द्वारा जारी हिस्ट्रीशीटरों की सूची में सुरकेश शर्मा का नाम प्रमुख रूप से शामिल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में की गई कार्रवाई के तहत उसकी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस की निगरानी में आरोपी
मध्य प्रदेश: विश्व सिकल सेल दिवस पर थांदला में रक्तदान शिविर, कलेक्टर ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
मध्य प्रदेश: नगरा पुलिस का रेत माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 100 ट्रॉली अवैध रेत का भंडारण नष्ट
मध्य प्रदेश: अस्पताल 4 किमी दूर शिफ्ट होने से मरीज परेशान, पोरसा में मिनी अस्पताल की मांग तेज
उत्तर प्रदेश: भोजीपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 किलो डोडा के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार
