-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: ABVP ने सांसद संध्या राय को सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: विषय जिला दतिया के सेंवढ़ा एवं इंदरगढ़ क्षेत्र की छात्रहित एवं खेल सुविधाओं से संबंधित तीन सूत्रीय मांगों के संबंध में ज्ञापन।महोदया, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला दतिया आपके माध्यम से क्षेत्र की छात्र-छात्राओं एवं युवाओं की निम्नलिखित ज्वलंत समस्याओं की ओर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराना चाहती है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: विषय जिला दतिया के सेंवढ़ा एवं इंदरगढ़ क्षेत्र की छात्रहित एवं खेल सुविधाओं से संबंधित तीन सूत्रीय मांगों के संबंध में ज्ञापन।महोदया, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला दतिया आपके माध्यम से क्षेत्र की छात्र-छात्राओं एवं युवाओं की निम्नलिखित ज्वलंत समस्याओं की ओर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराना चाहती है। आपसे विनम्र आग्रह है कि इन मांगों पर शीघ्र कार्यवाही कराने की कृपा करें: 2.प्रभारी प्राचार्य का स्थानांतरण शासकीय गोविंद महाविद्यालय, सेंवढ़ा में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य श्री मनोज व्यास द्वारा महाविद्यालय का संचालन मनमाने तरीके से किया जा रहा है। छात्र हितों की लगातार अनदेखी हो रही है। अतः छात्र हीत में इनका तत्काल स्थानांतरण कर किसी योग्य प्राचार्य की पदस्थापना कराई जाए। 3.स्टेडियम निर्माण इंदरगढ़ नगर में खिलाड़ियों के लिए एक सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम बनाया जाए। क्षेत्र में खेल प्रतिभाएं तो हैं लेकिन अभ्यास हेतु उपयुक्त सुविधा का अभाव है।
तीन सूत्री मांगें 1.संदीपनी विद्यालय का निर्माण सेंवढ़ा एवं इंदरगढ़ तहसील में मुख्यमंत्री संदीपनी विद्यालय योजना के अंतर्गत स्वीकृत विद्यालयों का निर्माण कार्य अति शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। वर्तमान में क्षेत्र के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु दूर जाना पड़ता है।
