-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: बंगाल विजय पर भाजपा का जश्न, आतिशबाजी और झालमुरी बांटकर मनाई खुशी
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पश्चिम बंगाल,असम व पुड्डुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खुशी से स्थानीय भाजपा में भी उत्साह व्याप्त है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुराना बस स्टैंड चौराहे पर एकत्रित होकर अपनी खुशियां प्रकट की।
विस्तार
मध्य प्रदेश: पश्चिम बंगाल,असम व पुड्डुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खुशी से स्थानीय भाजपा में भी उत्साह व्याप्त है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुराना बस स्टैंड चौराहे पर एकत्रित होकर अपनी खुशियां प्रकट की। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इज़हार किया और आमजन के बीच झालमुरी वितरित कर जीत की मिठास साझा की। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस अवसर पर स्थानीय भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जीत केवल एक राज्य की नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद और विकास की विचारधारा की विजय है। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया और सभी ने एक-दूसरे को बधाई देकर इस जीत को ऐतिहासिक बताया। चौराहे पर देर तक जश्न का माहौल बना रहा, जहां युवाओं से लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तक सभी ने पूरे जोश के साथ इस पल को यादगार बना दिया।इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष दीपमाला नलवाया, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नायक, अजजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप नलवाया,महामंत्री दिनेश आसरमा,भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश नायक, उपाध्यक्ष कमलेश नाहर,अरुण राठौड़, जगदीश प्रजापत,महामंत्री संचित कटारिया,राजू ठाकुर, वरिष्ठ नेता राजेंद्र उपाध्याय, कांतिलाल प्रजापत,सुरेश पंचाल, भाजयुमो अध्यक्ष विश्वास जैन,जयेश तुवरिया,अविनाश पंड्या,तेजा गाहरी,तरुण जैन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गुजरात: झुलसे दो मासूमों के लिए पत्रकार बने सहारा, मानवीय मदद से मिली राहत
गुजरात: NA का जमीन घोटाला, अवैध रिसॉर्ट-निर्माण पर करी कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: पानी बना काला जहर, आदर्श बिहार सोसाइटी में स्वास्थ्य से छेडखार
बिहार: ममता बनर्जी पर तीखा हमला, विरोधियों ने फैसलों और गठबंधन राजनीति पर उठाए सवाल
बंगाल: बंगाल, असम व पुडुचेरी में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर मनाया जश्न
उत्तर प्रदेश: दुजाना–सादुल्लापुर–दादरी बाईपास मार्ग का उद्घाटन, क्षेत्र को मिली विकास की नई सौगात
