Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी में बारिश से कच्चे मकान की खपरैल गिरी, दंपति बाल-बाल बचे, हजारों का नुकसान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 05/05/2026 11:38:35 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 05/05/2026 11:38:35 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सोहरा गांव  आंधी तूफान और तेज बारिश होने के कारण कच्चे मकान के ऊपर छत पर लगी खपरैल भरभरा कर गिर गई, गनिमत रही खपरैल के नीचे सो रहे पति पत्नी बाल बाल बच गए, नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।  

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सोहरा गांव  आंधी तूफान और तेज बारिश होने के कारण कच्चे मकान के ऊपर छत पर लगी खपरैल भरभरा कर गिर गई, गनिमत रही खपरैल के नीचे सो रहे पति पत्नी बाल बाल बच गए, नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।  पीड़ित खातून बेगम पत्नी हामिद अली ने बताया कि आज सुबह  लगभग 6 बजे हम पति पत्नी कच्चे मकान की खपरैल के नीचे सो रहे थे सुबह अचानक तेज बारिश आने पर कच्चे मकान के नीचे रखा  सामान दुसरी जगह सुरक्षित रख रहे थे उसी समय अचानक खपरैल भरभरा कर गिर गई। और उन्होंने बताया कि खपरैल गिरने से खाने पीने का समान, गेहूं चावल, कपड़े, खाटिया और कुछ जरुरत का समान दब गया। 

जिससे उनका लगभग 60 से 70 हजार रुपए का नुक़सान हो गया। खातून बेगम ने बताया कि उनके 3 तीन लड़के और 3 लड़कियों है (6 बच्चे हैं) और उनके पति हामिद अली मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। गांव में खपरैल गिरने की सूचना पर गांव के प्रमुख समाजसेवी इस्लाम हुसैन अंसारी, साकिर हुसैन अंसारी, वाजिद मास्टर, इस्माइल अंसारी, इमरान अंसारी, अफजाल अंसारी, आदि  मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और खपरैल के नीचे दवा सारा सामान बाहर निकलवाया और उनकी आर्थिक रूप से मदद की। इस्लाम हुसैन अंसारी की सूचना पर हल्का लेखपाल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौका मुआयना किया।