Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: भाकरोद में प्रशासन की पहल से वर्षों पुराना बंद रास्ता खुला, ग्रामीणों को मिली राहत

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 05/05/2026 10:48:38 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 05/05/2026 10:48:38 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कलेक्टर देवेंद्र कुमार के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे रास्ता खोलो अभियान के तहत सोमवार को नागौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भाकरोद में लंबे समय से बंद पड़ा रास्ता आपसी समझाइश से खुलवाया गया।

विस्तार

राजस्थान: कलेक्टर देवेंद्र कुमार के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे रास्ता खोलो अभियान के तहत सोमवार को नागौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भाकरोद में लंबे समय से बंद पड़ा रास्ता आपसी समझाइश से खुलवाया गया।  नागौर तहसीलदार नरसिंह टाक ने बताया कि उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह भींचर के आदेशों की पालना में रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर राजस्व टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खसरा संख्या 2174/1825 गैर मुमकिन रास्ता से अतिक्रमण हटाने के लिए दोनों पक्षों को समझाइश की गई, जिस पर आपसी सहमति बन गई। इसके बाद मौके पर अवरोध हटाकर आवागमन सुचारू रूप से प्रारंभ कराया गया, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली। इस दौरान भाकरोद निरीक्षक (भू अभिलेख) किशनदान एवं पटवारी राम प्रसाद सहित अन्य उपस्थित रहे।