-
☰
No image found.
राजस्थान: ऑपरेशन त्रिनेत्र में बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित डेढ़ करोड़ की संपत्ति फ्रीज
- Photo by :
संक्षेप
राजस्थान: ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 (एफ) (1) के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी द्वारा अवैध रूप से अर्जित करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति (भूमि एवं होटल) को फ्रीज किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री
विस्तार
राजस्थान: ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 (एफ) (1) के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी द्वारा अवैध रूप से अर्जित करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति (भूमि एवं होटल) को फ्रीज किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड तथा तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में व डीवाईएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में थाना सर्किल के रामेश्वर उर्फ रामेश्वर लाल पिता मोती लाल जाति अहीर निवासी चकतिया पुलिस थाना मंगलवाड के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण कार्यालय उप नारकोटिक्स आयुक्त, नीमच (मध्यप्रदेश) तथा पुलिस थाना वाघोली जिला पुणे शहर (महाराष्ट्र) के दर्ज होने से जांच की जाकर रामेश्वर उर्फ रामेश्वर लाल द्वारा अवैध रूप से अर्जित सम्पति (भुमि/होटल) आराजीयात पटवार हल्का नंगावली में खाता नंबर 996,459,178 ,1141 को फ्रीजींग हेतु COMPETENT AUTHORITY ADMINTSTRATOR SAFEM (FOP)A NDPS ACT DELHI को प्रस्ताव भेजा गया। जिसकी बाद सुनवाई के COMPETENT AUTHORITY ADMINTSTRATOR SAFEM (FOP)A NDPS ACT DELHI भारत सरकार द्वारा रामेश्वर उर्फ रामेश्वर लाल अहीर की कुल 1.2081 हैक्टर जमीन व होटल को फ्रीजींग का स्थाई अनुमोदन आदेश हुआ। जिस पर उक्त आराजीयात व होटल को फ्रीज किया गया। उक्त आराजियात की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रूपये है। पुलिस टीम- थानाधिकारी भगवान लाल, एएसआई भैरूलाल,कानि. राकेश कुमार, टंवरसिंह, गजेन्द्र रोशन ,गजेन्द्र कुमार प्रेमाराम ,चन्द्रशेखर मौजूद रहे।
गुजरात: झुलसे दो मासूमों के लिए पत्रकार बने सहारा, मानवीय मदद से मिली राहत
गुजरात: NA का जमीन घोटाला, अवैध रिसॉर्ट-निर्माण पर करी कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: पानी बना काला जहर, आदर्श बिहार सोसाइटी में स्वास्थ्य से छेडखार
बिहार: ममता बनर्जी पर तीखा हमला, विरोधियों ने फैसलों और गठबंधन राजनीति पर उठाए सवाल
बंगाल: बंगाल, असम व पुडुचेरी में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर मनाया जश्न
उत्तर प्रदेश: दुजाना–सादुल्लापुर–दादरी बाईपास मार्ग का उद्घाटन, क्षेत्र को मिली विकास की नई सौगात
