-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: समर कैंप में बच्चों दिए गए संस्कारों के पाठ, गुड टच-बैड टच की भी दी जानकारी
- Photo by :
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पोरसा में समर कैंप आयोजित कर बच्चों को खेल-खेल में दी गई संस्कारों की शिक्षा बच्चों को सनातन धर्म का ज्ञान वह प्रभु आराधना खेल-खेल में करना सिखाया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: पोरसा में समर कैंप आयोजित कर बच्चों को खेल-खेल में दी गई संस्कारों की शिक्षा बच्चों को सनातन धर्म का ज्ञान वह प्रभु आराधना खेल-खेल में करना सिखाया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा गांधीनगर पोरसा स्थित केंद्र पर बच्चों के लिए समर कैंप “संस्कारों की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवनशैली के संस्कार विकसित करना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीके रेखा बहन एवं बीके भाग्यश्री बहन ने कहा कि बच्चों के अंदर छोटी अवस्था से ही अच्छे संस्कार आने चाहिए, क्योंकि यही संस्कार आगे चलकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव बनते हैं। उन्होंने बच्चों को जीवन जीने की सही कला सिखाते हुए पढ़ाई में मन लगाकर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी पूरी लगन और अनुशासन के साथ शिक्षा ग्रहण करते हैं, उनका जीवन खुशहाल बनता है और वे अपने परिवार तथा समाज का नाम रोशन करते हैं, बच्चों को एक्टिविटी सिखाई गई। बीके बहनों ने कहा कि बचपन में मिला सही ज्ञान व्यक्ति के पूरे जीवन को सफल बना देता है। बच्चों को विद्यालय में अपने मित्रों के साथ प्रेम, सहयोग एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहने की प्रेरणा दी गई। साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि सभी बच्चों को मिलजुलकर खेलना चाहिए ताकि समाज में प्रेम और खुशी का वातावरण बना रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। विभिन्न एक्टिविटीज एवं उदाहरणों के माध्यम से बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श में अंतर समझाया गया, ताकि वे अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक बन सकें। इस दौरान बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सभी बातों को गंभीरता से समझा। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने संकल्प लिया कि वे विद्यालय जाकर अपने दोस्तों को भी यह महत्वपूर्ण जानकारी देंगे और जो अच्छे संस्कार एवं सीख उन्हें प्राप्त हुई है, उसे दूसरों तक भी पहुंचाएंगे। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, ज्ञान एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा,, कार्यक्रम में अनुष्का गुप्ता, बीके युवान,बीके आयुष,सुमन लाक्षाकर, सत्यवती गुप्ता, मंजू गुप्ता, रुचि गुप्ता, आदि के द्वारा बच्चों को खेल खिलाए गए।
उत्तर प्रदेश: 29-30 मई को आंधी-तूफान का अलर्ट, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी
गुजरात: तांबा चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में मिली राहत
राजस्थान: 38वें श्याम महोत्सव से पहले निकाली गई भव्य कलशयात्रा, भक्तिमय माहौल
मध्य प्रदेश: ईद-उल-अज़हा पर राहुल नवरंग ने दी देश-प्रदेशवासियों को मुबारकबाद
मध्य प्रदेश: भीषण गर्मी के बीच ABVP की पहल, राहगीरों के लिए लगाई निःशुल्क ठंडे पेयजल की प्याऊ
उत्तराखंड: नितिन नवीन के दौरे से पहले भाजपा में बैठकों की हलचल तेज, संगठनात्मक रणनीति पर मंथन
