Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बकरीद से पहले रूट मार्च, शांति व सुरक्षा का दिया गया संदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 28/05/2026 04:01:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 28/05/2026 04:01:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में आगामी ईदुज्जुहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला  एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा, अपर पुलिस अधीक्षक शहर राकेश मिश्रा, उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, क्षेत्राधिकारी सदर शेखर सेंगर, एस एच ओ कोतवाली के द्वारा पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली सदर क्षेत्र मे व्यापक रूट मार्च किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में आगामी ईदुज्जुहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला  एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा, अपर पुलिस अधीक्षक शहर राकेश मिश्रा, उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, क्षेत्राधिकारी सदर शेखर सेंगर, एस एच ओ कोतवाली के द्वारा पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली सदर क्षेत्र मे व्यापक रूट मार्च किया गया। रूट मार्च एम एच स्कूल से  प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों तुलसीया का पुल,  नक्खास, चीतनाथ घाट, टाउन हाल, लाल दरवाजा, होते हुए कोतवाली एवं अन्य क्षेत्रों मे पैदल गस्त किया। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा आम जनमानस, व्यापारियों तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए आगामी त्योहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की गयी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है और प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्राप्त अपुष्ट सूचनाओं को साझा करने से बचें। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्योहारों के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है तथा सोशल मीडिया सेल को भी सक्रिय किया गया है, जिससे भ्रामक एवं भड़काऊ पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान व्यापारियों एवं नागरिकों से अपील की गई कि वे प्रशासन का सहयोग करें, निर्धारित समय-सारिणी एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या प्रशासन को दें। रूट मार्च के दौरान क्षेत्रीय अधिकारियों, थाना प्रभारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रही। प्रशासन की इस पहल से आम नागरिकों में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण देखने को मिला। जनपद प्रशासन ने पुनः सभी नागरिकों से अपील की है कि आगामी त्योहार को परंपरागत उत्साह, भाईचारे एवं शांति के साथ मनाएं तथा जनपद में अमन-चैन और सौहार्द बनाए रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।