Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 29-30 मई को आंधी-तूफान का अलर्ट, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhishek Kashyap , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 28/05/2026 06:18:28 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Abhishek Kashyap ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 28/05/2026 06:18:28 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर जनपद में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर जनपद में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जिला अधिकारी शाहजहांपुर ने एक वीडियो संदेश जारी कर जनपदवासियों को 29 और 30 मई के दौरान संभावित तेज आंधी, तूफान और खराब मौसम को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। वीडियो संदेश में बताया गया है कि इन दो दिनों में तेज रफ्तार हवाओं के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। 

अचानक मौसम खराब होने से आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति ठप होने और सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। जिला अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बेवजह घरों से बाहर निकलने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। खासतौर पर किसानों, राहगीरों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

प्रशासन की अहम एडवाइजरी 

तेज हवाओं और बारिश के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर दीवारों से दूर रहें। खेतों में कार्य कर रहे किसान तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचें। बाइक और छोटे वाहन चलाने वाले लोग सावधानी बरतें।

खुले मैदानों और छतों पर जाने से बचें

किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें। सूत्रों के मुताबिक जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, पुलिस प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट मोड पर रखा है ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके। जिला अधिकारी शाहजहांपुर ने जनता से अपील की है कि इस चेतावनी को गंभीरता से लें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी सतर्क करें।