-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: आगर मालवा में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान, SAFE CLICK-2.0 के तहत नागरिकों को किया गया सतर्क
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पुलिस द्वारा संचालित SAFE CLICK-2.0 (सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित जीवन) अभियान के सातवें दिवस जिला पुलिस आगर मालवा द्वारा जिलेभर में व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विस्तार
मध्य प्रदेश: पुलिस द्वारा संचालित SAFE CLICK-2.0 (सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित जीवन) अभियान के सातवें दिवस जिला पुलिस आगर मालवा द्वारा जिलेभर में व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। दशहरा मैदान, आगर में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के समापन समारोह में कलेक्टर प्रीति यादव एवं पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने उपस्थित नागरिकों को साइबर सुरक्षा, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार तथा राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 के महत्व के बारे में जागरूक किया। इसके पश्चात जिले के समस्त थाना क्षेत्रों एवं पुलिस इकाइयों द्वारा पेट्रोल पंपों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, बाजारों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर लगभग 1,590 नागरिकों को UPI फ्रॉड, QR कोड स्कैम, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी KYC, OTP एवं बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। सोयतकला में एसडीओपी सुसनेर देवनारायण यादव की उपस्थिति में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने साइबर अपराधों से बचाव पर आधारित प्रभावी लघु नाटिका प्रस्तुत कर आमजन को जागरूक किया। किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।
