-
☰
मध्य प्रदेश: उज्जैन में पथ विक्रेता कानून 2014 लागू करने की मांग, भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले सौंपा ज्ञापन
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: उज्जैन हाथ ठेला एवं फुटपाथ व्यापारी संघ महाकाल उज्जैन सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय व्यापी धरना प्रदर्शन मे उज्जैन जिला कलेक्टर महोदय को संकुल भवन कोठी पैलेस पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम
विस्तार
मध्य प्रदेश: उज्जैन हाथ ठेला एवं फुटपाथ व्यापारी संघ महाकाल उज्जैन सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय व्यापी धरना प्रदर्शन मे उज्जैन जिला कलेक्टर महोदय को संकुल भवन कोठी पैलेस पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा ज्ञापन मे मांग कि गई कि पथ विक्रेता कानून 2014 को लागू किया जाऐ, पथ विक्रेता टी वी सी कमेटी का चुनाव करया जाऐ, पथ विक्रेता कल्याण बोर्ड की घोषणा अनुसार गठन किया जाए, पथ विक्रेता शिकायत निवारण समिति का गठन किया जजाए, 6 फरवरी को महिला पथ विक्रेताओं के साथ मारपीट करने वाले निगम गेम प्रभारी मोनू थनवार आनंद भैरव अन्य चार अरोपीओ पर प्रकरण दर्ज किया जाऐ बिना सीजर मेमो के बिना।
टीवीसी कमेटी सिफारिश पत्र के जप्ती कि अवैधनिक कार्रवाई करने वाले गैंग प्रभारी मोनू थनवार एवं गैंग प्रभारी मनीष बाली की टीम पर सामान जप्ती की अवैध कार्रवाई करने वालो पर लूट का प्रकरण दर्ज किया जाए जिन विक्रेताओं पर 6 फरवरी को झूठा प्रकरण दर्ज किया गया है प्रकरण का खात्मा किया जाए लाइव वीडियो और वीडियो को सक्ष्य मानकर झूठी रिपोर्ट करने वाले मोनू थनवार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए मांग पत्र भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले संजय सिंह चौहान कालूराम चौहान सैकड़ो महिला पुरुष पथ विक्रेताओं द्वारा मुख्यमंत्री महोदय के नाम दिया।