Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: मुरैना में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई सम्पन्न

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , Date: 25/02/2026 10:41:16 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Ajay Singh Tomar ,
  • Date:
  • 25/02/2026 10:41:16 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: कलेक्ट्रेट सभागार मुरैना में मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बानमौर एवं मुरैना शहर की यातायात व्यवस्था,

विस्तार

मध्य प्रदेश: कलेक्ट्रेट सभागार मुरैना में मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बानमौर एवं मुरैना शहर की यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण, ब्लैक स्पॉट सुधार, ट्रैफिक सिग्नल, मैरिज गार्डन पंजीयन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री समीर सौरभ, सीईओ जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल डाबर, अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत, जिले के समस्त एसडीएम तथा पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, क्षेत्रीय परिवहन, विद्युत एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर ने बानमौर क्षेत्र की सर्विस रोड पर अतिक्रमण हटाने के संबंध में एनएचएआई को आवश्यक निर्देश दिए। एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमणकर्ताओं को चिन्हित कर नोटिस जारी किए जा चुके हैं तथा होली के बाद पुलिस बल की उपस्थिति में स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने मुरैना शहर के फ्लाईओवर के नीचे जलभराव की समस्या का शीघ्र निराकरण करते हुए ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़कों पर रोड मार्किंग, ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन तथा सुरक्षा रेलिंग लगाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया।उन्होंने एनएचएआई के 4 एवं पीडब्ल्यूडी के 13 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें प्राथमिकता से सुधारने के निर्देश दिए गए। बैठक में शहर में आवारा गौवंश को गौशालाओं में शिफ्ट करने का भी निर्णय लिया गया। कलेक्टर ने बिना पंजीयन संचालित मैरिज गार्डनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि नोटिस के बाद भी पंजीयन न कराने वाले मैरिज गार्डनों को सील किया जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को भी अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे प्रतिष्ठानों की पहचान कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अंबाह, पोरसा, जौरा एवं सबलगढ़ में अस्थायी अतिक्रमण के कारण बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने हेतु हाथ ठेलों के लिए पृथक भूमि चिन्हित कर जोन विकसित करने तथा उन्हें वहां शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ द्वारा भी यातायात सुधार एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए, जिन पर आवश्यक कार्यवाही किए जाने का निर्णय लिया गया। 

Related News

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के गुम्मा गांव में मां दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, महाप्रसाद में उमड़ा जनसैलाब

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दिव्यांगजनों को उपकरण व लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित

उत्तर प्रदेश: गंगोह क्षेत्र में अंतरधार्मिक विवाह के बाद विवाद, जबरन धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज; दंपती की तलाश में पुलिस टीमें तैनात

उत्तर प्रदेश: विजय सिंह पथिक जयंती पर गुर्जर भवन में समारोह आयोजित

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर पुलिस ने लूटकांड के 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार, ₹92,000 नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल 28 फरवरी 2027 तक बढ़ा


Featured News