-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: भिंड भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के प्रथम नगर आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा गर्म जोशी के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: भिंड भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के प्रथम नगर आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा गर्म जोशी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक एवं युवा नेता आशीष बौहरे ने अपने साथियों के साथ जिला अस्पताल के पास प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का माल्यार्पण,बाबा महाकाल की चादर ओढ़ाकर, रूद्राक्ष माला एवं महाराणा प्रताप की तस्वीर भेंट कर डीजे के साथ जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि इतनी भीषण गर्मी में भिंड जिले के युवा मोर्चा साथियों द्वारा इस स्वागत के लिए मैं आभारी हूं।युवा मोर्चा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं और कार्यों को जन-तन तक पहुंचाएंगे।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक एवं युवा नेता आशीष बौहरे ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर एक साधारण परिवार और बूथ-स्तर से राजनीति शुरू करने के कारण, वह युवाओं और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने पर ज़ोर देते हैं, वह लगातार कार्यकर्ताओं के बीच उपस्थित रहते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी,मंडल अध्यक्ष दीपेश तोमर,जिला उपाध्यक्ष आशीष शिवशंकर समाधिया,भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष शिवेंद्र बंटी शुक्ला,जेडी खान,मिंटू सिंह, अरुण चौहान,विकास बौहरे,राममोहन तिवारी,विकास शर्मा,राज शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
