Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: चंबल भवन की जनसुनवाई में 15 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं, त्वरित निराकरण के निर्देश

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 01/07/2026 10:58:44 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 01/07/2026 10:58:44 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मुरैना में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में चंबल संभाग आयुक्त श्री सुरेश कुमार के निर्देशन में संयुक्त आयुक्त (विकास) श्री बी.एस. जाटव ने 15 आवेदकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता और आत्मीयता के साथ सुना।

विस्तार

मध्य प्रदेश: मुरैना में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में चंबल संभाग आयुक्त श्री सुरेश कुमार के निर्देशन में संयुक्त आयुक्त (विकास) श्री बी.एस. जाटव ने 15 आवेदकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता और आत्मीयता के साथ सुना। उन्होंने प्रत्येक आवेदन का परीक्षण कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित, प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने राजस्व एवं भूमि विवाद, पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरण, स्वच्छता व्यवस्था, नालियों के अवरुद्ध होने जलभराव तथा अन्य आधारभूत नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। 

संयुक्त आयुक्त (विकास) ने सभी आवेदनों पर विभागवार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आवेदकों को आश्वस्त किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की अनावश्यक विलंब नहीं होने दिया जाएगा।


Featured News