-
☰
मध्य प्रदेश: उज्जैन में अतिथि शिक्षकों का कार्यकर्ता सम्मेलन 24 फरवरी को
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: अतिथि शिक्षक सम्मेलन उज्जैन में शिक्षा विभाग में कार्यरत विगत कई वर्षों से प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी आदेशों के शिकार होने से अतिथि शिक्षक विकसित मध्यप्रदेश में भी 18 वर्षों के सफर में अपने आप
विस्तार
मध्य प्रदेश: अतिथि शिक्षक सम्मेलन उज्जैन में शिक्षा विभाग में कार्यरत विगत कई वर्षों से प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी आदेशों के शिकार होने से अतिथि शिक्षक विकसित मध्यप्रदेश में भी 18 वर्षों के सफर में अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं , प्रशासनिक आला कमान द्वारा संघठन की बात को सुनकर म.प्र.शासन को भ्रमित कर , अतिथि शिक्षकों के हाथ में झुनझुना ही पकड़ाते आये है, जब से अतिथि शिक्षक भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध हुआ है,तब से म.प्र.के कोने कोने से एक ही आवाज है,की अब एक ठोस निर्णय निकल सकता है,जिसको लेकर 24 फरवरी बुधवार को शर्मा परिसर देवास रोड उज्जैन में अतिथि शिक्षकों का कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है, जिसमें भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सी वी राजेश जी व भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप सिंह गुर्जर साहब का विशेष मार्गदर्शन होगा। अतिथि शिक्षक के प्रदेश अध्यक्ष तूफान सिंह शर्मा ने बताया की भारतीय मजदूर संघ के विचार "संवाद से संघर्ष की और" जैसे महत्वपूर्ण विचारो को अतिथि शिक्षक संघठन भी अंगीकार कर अपने साथियों के लिए साथियों के साथ संघर्ष राह पर संघर्षरत ,
अतिथि शिक्षक वह व्यवस्था है,जब सन् 2008 के शिक्षा विभाग में जहां दूर दराज स्थानों पर स्थित विद्यालय में शिक्षकगणो के अभाव में विद्यालय का ताला खोलने वाला कोई नहीं था,उस समय का मोर्चा अतिथि शिक्षक साथियों द्वारा संभाला और शिक्षा के स्तर को उच्चतम स्थान पर पहुंचाने में अपना अकल्पनीय योगदान दिया,और जब शासन ने स्थाई शिक्षक की भर्तियां निकाली तो प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने सगे संबंधियों को लाभ देने के लिए शासन को भ्रमित करते हुए,ऐसी पालिसी बनाई जिससे की शुद्ध रूप से किसी भी अतिथि शिक्षक साथी को लाभ नही मिल पाया, और न ही सामाजिक सुरक्षा की, किसी ने आज दिनांक तक चिंता पाली,जब हरियाणा, छत्तीसगढ़ उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश या राजस्थान जहां मध्य प्रदेश के अतिथि शिक्षक पालिसी को काफी कर वहां लागू किया गया था, जहां मध्य प्रदेश शासन के समवैचारिक शासन ने वहां के अतिथि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करने में अपना योगदान देकर अतिथि शिक्षकों को सुरक्षा प्रदान की तो फिर मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग की अंतिम कडी में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के साथ सोतेला व्यवहार क्यों ?
और उज्जैन में होने वाला अतिथि शिक्षकों का सम्मैलन अतिथि शिक्षकों के भविष्य निर्माण की राह तय करने वाला होगा, समस्त अतिथि शिक्षक साथियों से आग्रह है, कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उज्जैन सम्मैलन संचालक समिति का सहयोग प्रदान करें।