-
☰
मध्य प्रदेश: 20,000 से अधिक महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तदान शिविर जारी
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और किशोरियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से बुरहानपुर जिले में ‘‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’’
विस्तार
मध्य प्रदेश: शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और किशोरियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से बुरहानपुर जिले में ‘‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’’ अभियान व्यापक स्तर पर जारी है। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में यह अभियान स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के संयुक्त समन्वय से संचालित है। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा इस अभियान की नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है। इसी कड़ी में खकनार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में 14 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। यह अभियान 2 अक्टूबर तक लगातार जारी रहेगा, जिसका लक्ष्य जिले की हर महिला और किशोरियों तक स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाना है। इसी श्रृंखला में बुधवार को आयोजित शिविरों में जिला चिकित्सालय एवं अमुल्लाखुर्द में 1000 से अधिक महिलाओं एवं किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें हीमोग्लोबिन, सिकल सेल, ब्लड प्रेशर, शुगर, कैंसर और एएनसी की जांच की गयी। जिले में अब तक 20 हजार से अधिक महिलाओं की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के प्राप्त जानकारी अनुसार ‘‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’’ अभियान के तहत बुरहानपुर जिला प्रदेश में 9वें स्थान पर है।
उत्तराखंड: रोजगार मेले में 51,000 नव नियुक्तियों को नियुक्ति पत्र वितरित
उत्तर प्रदेश: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद सुरक्षाकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि
झारखण्ड: भूली में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो लोग घायल
मध्य प्रदेश: जुआ पकड़े जाने पर दो गिरफ्तार, एक आरोपी को छोड़ने पर पुलिस कार्रवाई पर सवाल
उत्तर प्रदेश: फलाईओवर पर हुए सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश: हाइवे पर ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर