-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: कैलाश विजयवर्गीय ने भैरवगढ़ तीर्थधाम में किए दर्शन, साध्वी कुमुद लता श्री से लिया आशीर्वाद
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: उज्जैन प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उज्जैन स्थित श्री माणिभद्र यक्षराज तीर्थधाम भैरवगढ़ पहुंचकर दर्शन-पूजन किया तथा जैन संत परंपरा की पूज्य साध्वी कुमुद लता श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा-4 के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: उज्जैन प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उज्जैन स्थित श्री माणिभद्र यक्षराज तीर्थधाम भैरवगढ़ पहुंचकर दर्शन-पूजन किया तथा जैन संत परंपरा की पूज्य साध्वी कुमुद लता श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा-4 के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर तीर्थधाम के अध्यक्ष सुभाष दुग्गड के नेतृत्व में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। स्वागत समारोह में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, बागमल जैन, ललित कुमार बम, प्रदीप दख तथा अर्पित कोचर सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने मंत्री विजयवर्गीय का पुष्पमालाओं एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। मंत्री ने तीर्थधाम की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा प्रदेश में शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
