-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: नवरात्रि में जगमगाया मां रतनगढ़ देवी का दरबार, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु; सुरक्षा में जुटा प्रशासन
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर दतिया जिले का प्रसिद्ध मां रतनगढ़ देवी मंदिर का दिव्य दरबार आकर्षक रोशनी से जगमगा उठा है। मंदिर परिसर में माता रानी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर दतिया जिले का प्रसिद्ध मां रतनगढ़ देवी मंदिर का दिव्य दरबार आकर्षक रोशनी से जगमगा उठा है। मंदिर परिसर में माता रानी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। चारों ओर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है। प्रशासन द्वारा दर्शनार्थियों की भीड़ को व्यवस्थित करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। अधिकारियों की निगरानी में पुलिस बल श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन कराने के लिए जुटा हुआ है।
नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में पहुंच रहे दर्शनार्थियों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। एस डी एम सेवढ़ा अशोक अवस्थी एवं तहसीलदार इंदरगढ़ दीपक यादव,नगर परिषद इंदरगढ़ एवं सेवढ़ा के सफाई कर्मचारी तथा ग्राम पंचायत सचिवों सहित दतिया जिले के विभिन्न थानों का पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में तैनात है। पुलिसकर्मी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्था संभालते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
नवरात्रि के इस पावन पर्व पर मां रतनगढ़ देवी के दरबार में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा है। माता रानी के दर्शन के लिए दूर-दराज से भक्त पहुंच रहे हैं और सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश: स्कूल में छात्रों की जेब से मिले आपत्तिजनक सामान, पुलिस ने परिजनों को बुलाकर दी हिदायत
