-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रीमियम स्टोर खोलने का मौका, 26 अक्टूबर को होगी ई-नीलामी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रीमियम स्टोर और ब्रांडेड आउटलेट स्थापित करने के लिए ई-नीलामी के माध्यम से निविदाएं आमंत्रित की हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रीमियम स्टोर और ब्रांडेड आउटलेट स्थापित करने के लिए ई-नीलामी के माध्यम से निविदाएं आमंत्रित की हैं। इसके तहत स्टेशन के कॉनकोर्स एरिया में लगभग 255 वर्गफुट जगह उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक ब्रांड, रिटेलर्स, उद्यमी और पात्र व्यावसायिक संस्थाएं 26 अक्टूबर 2026 को होने वाली ई-नीलामी में भाग ले सकती हैं। रेलवे के अनुसार, मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए यह व्यावसायिक संस्थाओं के लिए अपने ब्रांड और कारोबार को बढ़ाने का अवसर है। स्टेशन के प्रमुख यात्री आवागमन क्षेत्र में स्थित होने के कारण प्रस्तावित आउटलेट को यात्रियों और अन्य आगंतुकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी। इस स्थान पर कैटरिंग के अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के ब्रांडेड उत्पादों की बिक्री और प्रदर्शन किया जा सकेगा। इनमें मर्चेंडाइज, टेक्सटाइल, जूते और परफ्यूम सहित अन्य उत्पाद शामिल हैं। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण ब्रांडेड उत्पादों की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ स्टेशन के व्यावसायिक उपयोग और यात्री अनुभव को बेहतर बनाना है। मुरादाबाद मंडल ने बताया कि ई-नीलामी से संबंधित नियम एवं शर्तें, पात्रता मानदंड, समय और अन्य आवश्यक जानकारी इंडियन रेलवे ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम (IREPS) पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक और पात्र संस्थाएं पोर्टल के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकती हैं। उत्तर रेलवे का मुरादाबाद मंडल रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध वाणिज्यिक संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और यात्रियों को सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है।
उत्तर प्रदेश: स्कूल में छात्रों की जेब से मिले आपत्तिजनक सामान, पुलिस ने परिजनों को बुलाकर दी हिदायत
