Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गोण्डा में DM ने किया औचक निरीक्षण, मनरेगा तालाब की जानी हकीकत, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- Photo by : SOCIA MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 15/10/2026 02:43:08 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rakesh ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 15/10/2026 02:43:08 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गोण्डा जिले में विकास कार्यों की गुणवत्ता और उपयोगिता परखने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को विकासखंड झंझरी की ग्राम पंचायत हारीपुर में मनरेगा के तहत निर्मित तालाब का स्थलीय निरीक्षण किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गोण्डा जिले में विकास कार्यों की गुणवत्ता और उपयोगिता परखने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को विकासखंड झंझरी की ग्राम पंचायत हारीपुर में मनरेगा के तहत निर्मित तालाब का स्थलीय निरीक्षण किया। यह तालाब वित्तीय वर्ष 2020-21 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत बनाया गया था। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तालाब की वर्तमान स्थिति, जल संचयन और रखरखाव का जायजा लिया। मौके पर मौजूद डीसी मनरेगा जनार्दन प्रसाद और खंड विकास अधिकारी झंझरी से जिलाधिकारी ने तालाब से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं। उन्होंने तालाब की स्वीकृति, निर्माण लागत, योजना के तहत सृजित मानव दिवस और ग्रामीणों को मिल रहे लाभ के बारे में विस्तार से पूछा। निरीक्षण का उद्देश्य यह देखना था कि मनरेगा के तहत बनाई गई इस परिसंपत्ति का उपयोग निर्धारित उद्देश्य के अनुसार हो रहा है या नहीं।

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि मनरेगा का उद्देश्य केवल ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि गांवों में ऐसी स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण करना भी है, जिनसे लोगों को लंबे समय तक लाभ मिल सके। उन्होंने जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए तालाबों और अन्य जल स्रोतों के नियमित रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप मनरेगा के कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता हर हाल में सुनिश्चित की जाए। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी उसकी नियमित निगरानी की जाए, ताकि परिसंपत्तियों की उपयोगिता बनी रहे और ग्रामीणों को उनका लाभ मिलता रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डीसी एनआरएलएम जे.एन. राव, ग्राम पंचायत सचिव सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: बचपन डे केयर सेंटर का डीएम ने किया निरीक्षण, 15 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

उत्तर प्रदेश: फार्मासिस्टों की समस्याओं को लेकर पंकज सिंह से मिला प्रतिनिधिमंडल, तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

उत्तर प्रदेश: काली माता मंदिर विवाद में जूना अखाड़े को झटका, महंत रामगिरी की महंताई और पूजा-पाठ में हस्तक्षेप पर रोक

उत्तर प्रदेश: सपा कार्यालय में मनाई जाएगी डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती, कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील

उत्तर प्रदेश: स्कूल में छात्रों की जेब से मिले आपत्तिजनक सामान, पुलिस ने परिजनों को बुलाकर दी हिदायत

उत्तर प्रदेश: 70वें विराट दशहरा मेले की तैयारियों को लेकर विशेष बैठक, 20 अक्टूबर को निकलेगी राजगद्दी यात्रा


Featured News