Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: CM ग्रिड के अधूरे कार्यों पर मनोज गुप्ता ने जताई नाराजगी, दशहरा से पहले काम पूरा कराने की मांग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 15/10/2026 01:45:11 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 15/10/2026 01:45:11 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने आज नगर आयुक्त से भेंट कर लाइनपार क्षेत्र में मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी CM ग्रिड

विस्तार

उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने आज नगर आयुक्त से भेंट कर लाइनपार क्षेत्र में मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी CM ग्रिड योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों को जनहित में शीघ्र पूर्ण कराने की मांग करते हुए एक पत्र सौंपा। पत्र के माध्यम से मनोज कुमार गुप्ता ने अवगत कराया कि मुरादाबाद महानगर का लाइनपार क्षेत्र एक प्रमुख एवं तेजी से विकसित हो रही आबादी है। क्षेत्र के सुनियोजित विकास, बेहतर आवागमन और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा CM ग्रिड योजना के अंतर्गत विकास कार्य कराए जा रहे हैं। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि इन कार्यों को प्रारंभ हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है। कई बार समय-सीमा बढ़ाए जाने के बावजूद भी कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हो पाए हैं।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में हो रही अनावश्यक देरी के कारण क्षेत्र की जनता, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह सड़क की खुदाई, मिट्टी के ढेर और क्षतिग्रस्त मार्गों के कारण आवागमन बाधित हो रहा है। इससे न केवल आम नागरिकों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि स्थानीय व्यापारियों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मनोज कुमार गुप्ता ने विशेष रूप से आगामी दशहरा, दीपावली एवं भैया दूज जैसे महत्वपूर्ण पर्वों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पर्वों को देखते हुए विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराना अत्यंत आवश्यक है। लाइनपार क्षेत्र में मुरादाबाद महानगर का सबसे बड़ा दशहरा मेला आयोजित होता है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक सम्मिलित होते हैं। यदि समय रहते सड़कों एवं अन्य विकास कार्यों को पूरा नहीं कराया गया, तो मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को आवागमन में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि पूर्व में भी कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित कराते हुए कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का अनुरोध किया जा चुका है, लेकिन अपेक्षित प्रगति देखने को नहीं मिली है। कार्यों की धीमी गति के कारण क्षेत्रीय नागरिकों एवं व्यापारियों में रोष व्याप्त है। साथ ही, जनसामान्य को हो रही परेशानियों के कारण सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने मांग की कि जनहित एवं जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा CM ग्रिड योजना के अंतर्गत चल रहे सभी लंबित कार्यों को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। विशेष रूप से दशहरा मेले से पूर्व आवागमन को सुचारु बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि क्षेत्र की जनता एवं व्यापारियों को राहत मिल सके।

इस पर नगर आयुक्त ने मनोज कुमार गुप्ता की बातों को गंभीरता से सुना तथा लाइनपार क्षेत्र की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को अति शीघ्र पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। मनोज कुमार गुप्ता ने आशा व्यक्त की कि नगर निगम प्रशासन जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस विषय पर त्वरित कार्रवाई करेगा, जिससे लाइनपार क्षेत्र के नागरिकों को राहत मिलेगी और आगामी पर्वों के दौरान आवागमन व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी।

Related News

उत्तर प्रदेश: बचपन डे केयर सेंटर का डीएम ने किया निरीक्षण, 15 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

उत्तर प्रदेश: फार्मासिस्टों की समस्याओं को लेकर पंकज सिंह से मिला प्रतिनिधिमंडल, तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

उत्तर प्रदेश: काली माता मंदिर विवाद में जूना अखाड़े को झटका, महंत रामगिरी की महंताई और पूजा-पाठ में हस्तक्षेप पर रोक

उत्तर प्रदेश: सपा कार्यालय में मनाई जाएगी डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती, कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील

उत्तर प्रदेश: स्कूल में छात्रों की जेब से मिले आपत्तिजनक सामान, पुलिस ने परिजनों को बुलाकर दी हिदायत

उत्तर प्रदेश: 70वें विराट दशहरा मेले की तैयारियों को लेकर विशेष बैठक, 20 अक्टूबर को निकलेगी राजगद्दी यात्रा


Featured News