Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: वार्ड नंबर 5 में दो माह से गंदगी का अंबार, सीएम हेल्पलाइन शिकायत के बाद भी सफाई नहीं

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Asharaf Ali , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 27/11/2026 05:40:57 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Asharaf Ali ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 27/11/2026 05:40:57 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मांडू में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 5 में पिछले एक से दो माह से नालियों की नियमित सफाई नहीं होने

विस्तार

मध्य प्रदेश: प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मांडू में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 5 में पिछले एक से दो माह से नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियों में जमा गंदा पानी और कचरे के चलते क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता नजर आ रहा है, जिससे रहवासियों को बीमारियों का खतरा सता रहा है। स्थानीय रहवासियों के अनुसार, इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बावजूद समस्या का निराकरण नहीं हुआ। मामले को लेकर एनसीआर समाचार की टीम ने मांडू नगर पंचायत के सीएमओ से फोन पर चर्चा की थी। इस दौरान सीएमओ ने जल्द समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन आश्वासन के दो से तीन दिन बीत जाने के बाद भी वार्ड क्रमांक 5 में सफाई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। ऐसे में अधिकारियों के आश्वासन और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है।

रहवासियों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी जब आते भी हैं तो केवल ऊपर-ऊपर से सफाई करके चले जाते हैं। नालियों की पूरी तरह सफाई नहीं की जाती, जिसके कारण गंदगी एक ही स्थान पर जमा रह जाती है। गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से मोहल्ले में दुर्गंध फैल रही है। वहीं, नालियों का गंदा पानी आगे चलकर सड़कों पर जमा हो जाता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वाहनों के गुजरने पर गंदे पानी के छींटे लोगों पर पड़ते हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज होने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, तो आखिर आम नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर किसके पास जाएं? गौरतलब है कि मांडू मध्य प्रदेश का प्रमुख ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल है। यहां देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। एक ओर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा मांडू के विकास और पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने की बातें की जाती हैं, वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की यह तस्वीर कई सवाल खड़े करती है।

अब सवाल यह है कि क्या संबंधित अधिकारी किसी बड़ी बीमारी या गंभीर स्थिति का इंतजार कर रहे हैं? एनसीआर समाचार के माध्यम से नगर पंचायत प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग है कि वार्ड क्रमांक 5 में तत्काल नालियों की संपूर्ण सफाई कराई जाए, गंदे पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि रहवासियों को गंदगी, दुर्गंध और मच्छरों के आतंक से राहत मिल सके।
पार्षद ने बताई कर्मचारियों की कमी, रहवासियों ने मांगी नियमित सफाई वहीं, वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद से भी एनसीआर समाचार की टीम ने इस समस्या को लेकर चर्चा की। पार्षद का कहना है कि नगर पंचायत में सफाई कर्मचारियों की कमी होने के कारण वार्ड में नियमित रूप से सफाई कर्मचारी नहीं पहुंच पा रहे हैं। दूसरी ओर, वार्ड के रहवासियों का कहना है कि यदि सप्ताह में एक से दो दिन भी नियमित रूप से नालियों की सफाई कराई जाए तो नालियों में गंदगी का जमाव नहीं होगा और क्षेत्र में स्वच्छता भी बनी रहेगी। रहवासियों का कहना है कि उन्हें कोई बड़ी व्यवस्था नहीं चाहिए, बल्कि नियमित सफाई और गंदे पानी की उचित निकासी की व्यवस्था चाहिए, ताकि मोहल्ले के लोगों को गंदगी, दुर्गंध और मच्छरों की समस्या से निजात मिल सके।

Related News

मध्य प्रदेश: सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत और सीएमओ के आश्वासन के बावजूद नहीं हुई सफाई, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से रहवासी परेशान

उत्तर प्रदेश: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को पुलिस अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश: भांडेर में उड़ती धूल से लोग परेशान, सड़क पर पानी छिड़ककर राहत पाने की कोशिश

उत्तर प्रदेश: राम अवतार विश्वकर्मा के आवास पर विधि-विधान से हुआ हवन-पूजन, शाम को भंडारे में शामिल होंगे ग्रामीण और रिश्तेदार

उत्तराखंड: मसूरी में सीवर संकट से 24 परिवार परेशान, सभासद ने अधिकारियों को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

उत्तर प्रदेश: बरेली में अवैध जुगाड़ वाहनों पर चलेगा विशेष अभियान, जाम से निजात दिलाने के लिए डीआईजी ने दिए सख्त निर्देश


Featured News