Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: हरिद्वार के गढ़वाली गांव की मुन्ना कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, कूड़े से फैल रही दुर्गंध

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Harish Upadhyay , उत्तराखंड  Edited By: Shikha Pandey, Date: 28/11/2026 10:43:07 am Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by.: Harish Upadhyay ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 28/11/2026 10:43:07 am
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: हरिद्वार जिले के पथरी क्षेत्र स्थित ग्राम गढ़वाली की मुन्ना कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है।

विस्तार

उत्तराखंड: हरिद्वार जिले के पथरी क्षेत्र स्थित ग्राम गढ़वाली की मुन्ना कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है। कॉलोनी में मस्जिद के आसपास कूड़े-कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। सड़क किनारे जमा गंदगी के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कूड़े से उठने वाली दुर्गंध इतनी अधिक है कि लोगों को इस मार्ग से गुजरते समय मुंह पर मास्क लगाना पड़ता है। इसी रास्ते से विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राएं भी गुजरते हैं। गंदगी और दुर्गंध के बीच बच्चों को स्कूल जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है।

क्षेत्र के समाजसेवी जमशेद अंसारी ने बताया कि मस्जिद के आसपास का इलाका घोड़े की गंदगी और कूड़े-कचरे से भरा हुआ है। सफाई व्यवस्था पर जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लंबे समय से स्थानीय निवासी, नमाज पढ़ने वाले लोग और राहगीर इस समस्या का सामना कर रहे हैं। जमशेद अंसारी ने ग्राम प्रधान की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि गांव में जगह-जगह सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, लेकिन सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर गांव की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी किसकी है और बच्चों सहित स्थानीय लोगों को इस परेशानी से कब राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों और ग्राम पंचायत से क्षेत्र में नियमित सफाई कराने तथा कूड़े के ढेर हटवाने की मांग की है, ताकि कॉलोनी में स्वच्छ वातावरण बना रहे और लोगों को गंदगी से निजात मिल सके।

Related News

मध्य प्रदेश: सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत और सीएमओ के आश्वासन के बावजूद नहीं हुई सफाई, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से रहवासी परेशान

उत्तर प्रदेश: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को पुलिस अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश: भांडेर में उड़ती धूल से लोग परेशान, सड़क पर पानी छिड़ककर राहत पाने की कोशिश

उत्तर प्रदेश: राम अवतार विश्वकर्मा के आवास पर विधि-विधान से हुआ हवन-पूजन, शाम को भंडारे में शामिल होंगे ग्रामीण और रिश्तेदार

उत्तराखंड: मसूरी में सीवर संकट से 24 परिवार परेशान, सभासद ने अधिकारियों को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

उत्तर प्रदेश: बरेली में अवैध जुगाड़ वाहनों पर चलेगा विशेष अभियान, जाम से निजात दिलाने के लिए डीआईजी ने दिए सख्त निर्देश


Featured News