Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति के तहत धामपुर में छात्राओं को किया जागरूक, पुलिस की पाठशाला में दी कानून की जानकारी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajkumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 28/11/2026 10:38:31 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajkumar ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 28/11/2026 10:38:31 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बिजनौर मिशन शक्ति अभियान के तहत बिजनौर जिले के धामपुर में कन्या इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बिजनौर मिशन शक्ति अभियान के तहत बिजनौर जिले के धामपुर में कन्या इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी धामपुर, थाना प्रभारी धामपुर एवं मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं से संवाद स्थापित कर उन्हें महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं पुलिस की पाठशाला के माध्यम से कानून की सामान्य जानकारी, बाल अधिकार, साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए गए। छात्राओं को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने तथा गुड टच-बैड टच के बारे में भी जागरूक किया गया।

इसके साथ ही बाल विवाह और महिला उत्पीड़न जैसी सामाजिक समस्याओं पर चर्चा करते हुए छात्राओं को इनके खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने छात्राओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन और 108 एंबुलेंस सेवा सहित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच पुलिस की सहायता लेने की अपील की। बिजनौर पुलिस ने हर बेटी को सुरक्षित, हर महिला को सशक्त और प्रत्येक नागरिक को कानून के प्रति जागरूक बनाने का संकल्प दोहराया।

 

Related News

मध्य प्रदेश: सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत और सीएमओ के आश्वासन के बावजूद नहीं हुई सफाई, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से रहवासी परेशान

उत्तर प्रदेश: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को पुलिस अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश: भांडेर में उड़ती धूल से लोग परेशान, सड़क पर पानी छिड़ककर राहत पाने की कोशिश

उत्तर प्रदेश: राम अवतार विश्वकर्मा के आवास पर विधि-विधान से हुआ हवन-पूजन, शाम को भंडारे में शामिल होंगे ग्रामीण और रिश्तेदार

उत्तराखंड: मसूरी में सीवर संकट से 24 परिवार परेशान, सभासद ने अधिकारियों को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

उत्तर प्रदेश: बरेली में अवैध जुगाड़ वाहनों पर चलेगा विशेष अभियान, जाम से निजात दिलाने के लिए डीआईजी ने दिए सख्त निर्देश


Featured News