-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दुकान में युवती के बंद होने की सूचना पर हड़कंप, पुलिस को देख शटर गिराकर दुकानदार फरार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शाहाबाद में कपड़े की दुकान में युवती के बंद होने की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस को देखकर दुकानदार फरार शाहाबाद कस्बे के मुख्य बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक कपड़ा व्यापारी
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाहाबाद में कपड़े की दुकान में युवती के बंद होने की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस को देखकर दुकानदार फरार शाहाबाद कस्बे के मुख्य बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक कपड़ा व्यापारी की दुकान के अंदर युवती के बंद होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही दुकानदार दुकान का शटर गिराकर फरार हो गया। मामला डॉ. खरबंदा की क्लीनिक के पास स्थित एक कपड़े की दुकान का बताया जा रहा है। दोपहर के समय पुलिस को सूचना मिली थी कि दुकान के अंदर एक युवती बंद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पुलिस की गाड़ी और जवानों को अपनी दुकान की ओर आते देख व्यापारी घबरा गया। उसने आनन-फानन में दुकान का शटर बंद किया और मौके से भाग निकला। दुकानदार के इस तरह फरार होने से बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और दुकान के अंदर युवती के होने की जानकारी जुटाने में लगी रही। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दुकान बंद कर फरार हुए व्यापारी की तलाश की जा रही है। हालांकि, दुकान के अंदर युवती के होने की सूचना की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
