-
☰
मध्य प्रदेश: Indergarh में तेज ध्वनि में डीजे बजाने पर पुलिस की कार्रवाई, उपकरण जब्त
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: अत्यधिक तेज ध्वनि में डीजे बजाने पर थाना इंदरगढ़ पुलिस की कार्यवाही, डीजे उपकरण जब्त किया पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री
विस्तार
मध्य प्रदेश: अत्यधिक तेज ध्वनि में डीजे बजाने पर थाना इंदरगढ़ पुलिस की कार्यवाही, डीजे उपकरण जब्त किया पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी सेवढ़ा श्री अजय चानना के पर्यवेक्षण में थाना इंदरगढ़ पुलिस द्वारा ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। प्राप्त सूचना के अनुसार शीतला गंज के राजा का बाग क्षेत्र में परीक्षा अवधि के दौरान तेज ध्वनि में डीजे बजाया जा रहा था। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी इंदरगढ़ श्री गौरव शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि डीजे संचालक द्वारा बिना वैध अनुमति/लाइसेंस के उच्च ध्वनि में साउंड सिस्टम संचालित किया जा रहा था, जिससे आसपास के क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण हो रहा था। अनुमति प्रस्तुत न किए जाने पर उक्त कृत्य को कोलाहल नियंत्रण संबंधी प्रावधानों के तहत दंडनीय पाए जाने पर कोलाहल अधिनियम की धारा 7 एवं 15 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर डीजे उपकरण जब्त किया गया। पुलिस द्वारा आमजन को सूचित किया गया है कि परीक्षा अवधि एवं सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति तेज ध्वनि में डीजे बजाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी इंदरगढ़ गौरव शर्मा, प्रधान आरक्षक राघवेंद्र सिंह गुर्जर, आर. पंकज,आर.लक्ष्मेंद्र, आर.प्रमोद की सराहनीय भूमिका रही है।