-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: भीषण गर्मी में पोरसा नगर पालिका ने लगाए नए वाटर कूलर, लोगों को मिली राहत
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पोरसा भीषण गर्मी के बीच आम नागरिकों, यात्रियों एवं जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद पोरसा द्वारा शहर में 6 नए वाटर कूलर स्थापित किए गए हैं।
विस्तार
मध्य प्रदेश: पोरसा भीषण गर्मी के बीच आम नागरिकों, यात्रियों एवं जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद पोरसा द्वारा शहर में 6 नए वाटर कूलर स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही पूर्व में लगे वाटर कूलरों की मरम्मत कर उन्हें भी पुनः चालू कर दिया गया है, जिससे लोगों को जगह-जगह ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सके। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में स्थापित वाटर कूलरों की भी मरम्मत कराकर उन्हें पुनः जनता के लिए समर्पित कर दिया गया है। इससे शहरवासियों को गर्मी के मौसम में स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। नगर पालिका की इस पहल की नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि तेज गर्मी में सार्वजनिक स्थानों पर ठंडे पानी की व्यवस्था होने से राहगीरों और आमजन को काफी राहत मिल रही है वहीं नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक सुविधाओं का संरक्षण करें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग दें। राजवीर सब्जी विक्रेता का कहना है कि नगर पालिका धन्यवाद की पात्र है। हम नगर पालिका को वाटर कूलर लगाने एवं बड़ा नाला बनाने के लिए धन्यवाद देते हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुसमा देवी रामवीर सिंह तोमर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अवधेश सिंह सेंगर एवं सब इंजीनियर संजय वर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए इस वर्ष नगर में अतिरिक्त व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रियों, गरीबों, मजदूरों एवं आम नागरिकों को राहत मिल सके। नगर पालिका द्वारा जिन प्रमुख स्थानों पर नए वाटर कूलर स्थापित किए गए हैं उनमें इमली चौक स्थित महादेव मंदिर, बरगद चौराहा, नया बस स्टैंड, भिंड रोड, अटेर रोड, रामपाल होटल के पास एवं सब्जी मंडी क्षेत्र शामिल हैं। इन स्थानों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
सुनील सखवार जगदीशगढ़ का कहना है कि हम ग्रामीण जनों को बाटर कूलर से ठंडा पानी उपलब्ध कराया है उसके लिए हम और ग्रामीणों की तरफ से नगर पालिका को धन्यवाद देते हैं। रामभजन गुप्ता इमली चौक का कहना है कि नगर पालिका अच्छा कार्य कर रही है। राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराया है उसके लिए धन्यवाद की पात्र है। सियाराम सब्जी विक्रेता का कहना है कि नगर पालिका अच्छा कार्य कर रही है इसके लिए हम सभी सब्जी विक्रेता नगर पालिका को धन्यवाद व्यापित करते हैं। सुधीर कुमार का कहना है कि इस नगर पालिका परिषद के द्वारा जो कार्य किया जा रहे हैं जो शहर के लिए बहुत अच्छे हैं इसके दूरगामी परिणाम बहुत अच्छे हैं। इसके लिए हम सब लोग नगर पालिका को धन्यवाद व्यापित करते हैं।
उत्तराखंड: यूथ आर्मी ने निभाया सामाजिक दायित्व, निर्धन परिवार की बेटी के विवाह में किया सहयोग
उत्तर प्रदेश: सरकारी तालाब पर कब्जे का आरोप, प्रशासनिक कार्रवाई की उठी मांग
उत्तर प्रदेश: पांचाल घाट पर गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से हुई मौत
मध्य प्रदेश: नगर निगम पर जब्ती कार्रवाई में भेदभाव के लगे आरोप, फुटपाथ व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
