-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: गली की समस्या लेकर जनसुनवाई पहुंचे छात्र ने अधिकारी को चॉकलेट देकर लगाई गुहार
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मुरैना शहर की संजय कॉलोनी में पंडित की चक्की के पास वाली गली में लंबे समय से कीचड़ और जलभराव की समस्या बनी हुई है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: मुरैना शहर की संजय कॉलोनी में पंडित की चक्की के पास वाली गली में लंबे समय से कीचड़ और जलभराव की समस्या बनी हुई है। इसी समस्या से परेशान कक्षा 6वीं का छात्र मानवेंद्र सिंह मंगलवार को जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचा था। उस दौरान अधिकारियों ने उसे जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी गली की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। समस्या जस की तस बनी रहने पर मानवेंद्र सिंह एक बार फिर जनसुनवाई में पहुंचा, लेकिन इस बार उसका अंदाज बिल्कुल अलग था। बालक अपने साथ 5 रुपये वाली 4 चॉकलेट लेकर पहुंचा और जनसुनवाई कर रहे जिला पंचायत सीईओ कमलेश कुमार भार्गव को चॉकलेट भेंट करते हुए मासूमियत भरे अंदाज में अपनी गली की समस्या दूर कराने की गुहार लगाई। बच्चे का यह अनोखा तरीका वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। अब सवाल यह है कि क्या इस मासूम की अपील के बाद संबंधित विभाग जागेगा और वार्डवासियों को कीचड़ व जलभराव की समस्या से राहत मिल पाएगी, या फिर शिकायतें केवल आश्वासनों तक ही सीमित रहेंगी।
उत्तराखंड: यूथ आर्मी ने निभाया सामाजिक दायित्व, निर्धन परिवार की बेटी के विवाह में किया सहयोग
उत्तर प्रदेश: सरकारी तालाब पर कब्जे का आरोप, प्रशासनिक कार्रवाई की उठी मांग
उत्तर प्रदेश: पांचाल घाट पर गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से हुई मौत
मध्य प्रदेश: भीषण गर्मी में पोरसा नगर पालिका ने लगाए नए वाटर कूलर, लोगों को मिली राहत
मध्य प्रदेश: नगर निगम पर जब्ती कार्रवाई में भेदभाव के लगे आरोप, फुटपाथ व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
