Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: धनोप गांव में पहुंचा समृद्धि किसान रथ, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pappu Lal Sharma , राजस्थान  Edited By: Namita Chauhan, Date: 12/05/2026 04:14:48 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Pappu Lal Sharma ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 12/05/2026 04:14:48 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे “समृद्ध किसान खुशहाल राजस्थान” अभियान के तहत धनोप ग्राम में समृद्धि किसान रथ पहुंचा।

विस्तार

राजस्थान: राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे “समृद्ध किसान खुशहाल राजस्थान” अभियान के तहत धनोप ग्राम में समृद्धि किसान रथ पहुंचा। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने अपने गांव की ज्वलंत समस्याओं एवं सुझावों को सुझाव पेटी में डाला। कार्यक्रम में तहसीलदार रामदेव धाकड़, भाजपा फुलिया कला मंडल अध्यक्ष अभिषेक मेवाड़ा, ग्राम विकास अधिकारी दीपक कुमार मीणा, सहायक सचिव किशन लाल,कीर पटवारी प्रकाश जाट, कृषि पर्यवेक्षक बृजेश कुमार सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी एवं ग्राम की महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष अभिषेक मेवाड़ा।राजेश शर्मा एवं नोरत गुर्जर ने समृद्धि किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर खेड़ा हेमंत।के लिए रवाना किया।


Featured News