-
☰
No image found.
उत्तराखंड: 13 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन का धरना-प्रदर्शन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन ने अपने तेरह सूत्रीय मांगों के समर्थन में अपना आंदोलन तेज कर दिया है।
विस्तार
उत्तराखंड: जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन ने अपने तेरह सूत्रीय मांगों के समर्थन में अपना आंदोलन तेज कर दिया है। द्वितीय चरण में समस्त विकास खण्डो में आज धरना प्रदर्शन कर माननीय प्रधानमंत्री माननीय मुख्यमंत्री तथा माननीय शिक्षा मंत्री जी को ज्ञापन प्रेषित किया गया। गणाई गंगोली में प्रदेश संयुक्त मंत्री हरीश कोठारी के नेतृत्व में शिक्षकों द्वारा तहसीलदार गणाई गंगोली के माध्यम से ज्ञापन दिया गया। संगठन की तेरह सूत्रीय 2011 से पूर्व नियुक्त समस्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा से छूट प्रदान की जाए। त्रिस्तरीय कैडर पीआरटी टीजीटी पीजीटी लागू किया जाए। शिक्षकों को पूर्ण सेवा काल में तीन पदोन्नतियां दी जाए प्रत्येक जूनियर हाई स्कूल में पांचवा पद अंग्रेजी विषय अनिवार्य रूप से सृजित किया जाए,2005 में एक ही विज्ञप्ति से चयनित समस्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए हैं। जिन पर काफ़ी समय से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह डसीला ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र पंडा ब्लॉक मंत्री प्रकाश सिंह बोरा विनोद उपाध्याय नारायण दत्त अंडोला ललित मोहन धर्मपाल यादव त्रिलोक चन्द्र जगदीश न्योलिया रेखा गंगोला सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।
उत्तराखंड: यूथ आर्मी ने निभाया सामाजिक दायित्व, निर्धन परिवार की बेटी के विवाह में किया सहयोग
उत्तर प्रदेश: सरकारी तालाब पर कब्जे का आरोप, प्रशासनिक कार्रवाई की उठी मांग
उत्तर प्रदेश: पांचाल घाट पर गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से हुई मौत
मध्य प्रदेश: भीषण गर्मी में पोरसा नगर पालिका ने लगाए नए वाटर कूलर, लोगों को मिली राहत
मध्य प्रदेश: नगर निगम पर जब्ती कार्रवाई में भेदभाव के लगे आरोप, फुटपाथ व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
