Contact for Advertisement 9650503773


झारखंड: मजदूर हितों को लेकर जनता मजदूर संघ की महामंत्री सिद्धार्थ गौतम से की मुलाकात
 

- Photo by : social media

झारखंड  Published by: Dolly Kumari , झारखंड  Edited By: Namita Chauhan, Date: 12/05/2026 01:46:11 pm Share:
  • झारखंड
  • Published by.: Dolly Kumari ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 12/05/2026 01:46:11 pm
Share:

संक्षेप

झारखंड: जनता मजदूर संघ कथारा क्षेत्र के जनरल सेक्रेटरी श्री कामोद प्रसाद और महात्मा गांधी सेवा संघ के अध्यक्ष श्री गौतम भंडारी ने माननीय महामंत्री को पुष्प का गुलदस्ता प्रदान कर स्वागत करते हुए असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूर हितों का संरक्षण हेतु आग्रह किए।

विस्तार

झारखंड: जनता मजदूर संघ कथारा क्षेत्र के जनरल सेक्रेटरी श्री कामोद प्रसाद और महात्मा गांधी सेवा संघ के अध्यक्ष श्री गौतम भंडारी ने माननीय महामंत्री को पुष्प का गुलदस्ता प्रदान कर स्वागत करते हुए असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूर हितों का संरक्षण हेतु आग्रह किए। बेरमो कोयलांचल क्षेत्र के अंतर्गत अनेक औद्योगिक प्रतिष्ठानों और सरकार द्वारा संचालित वृहत परियोजनाओं में कार्यरत असंगठित मजदूरों की समस्याओं व क्षेत्र की अन्य बुनियादी समस्याओं  पर जनता मजदूर संघ कथारा प्रक्षेत्र के जनरल सेक्रेटरी, महात्मा गांधी सेवा संघ के अध्यक्ष, नेशनल क्राइम रिपोर्टर झारखंड प्रदेश के रिपोर्टर श्री सुरेंद्र चौबे, श्री बबलू जी बोकारो थर्मल के समाजसेवी व अन्य विशिष्ट व्यक्तियों ने विख्यात मजदूर यूनियन जनता मजदूर संघ के महामंत्री मजदूरों के अति लोकप्रिय नेता माननीय सिद्धार्थ गौतम जी को पुष्प का गुलदस्ता से स्वागत करते हुए महत्वपूर्ण विषयों और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए विचार विमर्श किए। बेरमो कोयलांचल क्षेत्र में ओएनजीसी लिमिटेड, गेल लिमिटेड, दामोदर वैली कॉरपोरेशन, झारखंड विद्युत ऊर्जा संचार निगम पावर ग्रिड गोमिया, भारतमाला रोड कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट नेशनल हाईवे, रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन वर्क गोमो बरका रेल खंड, तेनुघाट बांध प्रमंडल कंस्ट्रक्शन, सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड अंतर्गत आउटसोर्सिंग में कार्यरत कंपनियों व अन्य कंपनियोंमें काम करने वाले असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी व अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही है।

 

उपरोक्त सभी कंपनियों  के काले कारनामों पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि विधायक और सांसद का ध्यान नहीं जा रहा है इसे शोषित जनता और मजदूर खूब समझती है। बेरमो क्षेत्र की जनता और मजदूर अपनी समस्याओं के समाधान  के लिए महामंत्री माननीय सिद्धार्थ गौतम जी के ऊपर भरोसा और आस्था रखते हैं। मजदूर हितों और जनता की बुनियादी समस्याओं का समाधान और गरीबों की दुख सुख में सदैव जनता मजदूर संघ अपना सहयोग और साथ दिया है। माननीय महामंत्री द्वारा सभी विषयों और मुद्दों को सुनने के बाद समाधान हेतु भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिए हैं।