Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: लापरवाही पर बीईओ हटाए गए, शिक्षा विभाग में हुई प्रशासनिक कार्रवाई

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 12/05/2026 12:35:57 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 12/05/2026 12:35:57 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत ब्लॉक क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) सीताराम यादव को उनके पद से हटाकर जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत ब्लॉक क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) सीताराम यादव को उनके पद से हटाकर जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। जिलाधिकारी के कड़े रुख के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) उपासना रानी वर्मा ने यह आदेश जारी किया है। नए बीईओ की नियुक्तिःसीताराम यादव के स्थान पर मनिहारी के खंड शिक्षा अधिकारी हेमवंत कुमार को सादात ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अब सादात क्षेत्र की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। कार्रवाई का मुख्य कारणः बीएसए उपासना रानी वर्मा के अनुसार, सीताराम यादव के खिलाफ शासन द्वारा निर्देशित कार्यों के प्रति लापरवाही और समयबद्ध अनुपालन न करने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जांच में पाया गया कि उनके द्वारा पर्यवेक्षण कार्य (Supervision) भी सुचारू रूप से नहीं किया जा रहा था।

जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। शिकायतों की जांचोपरांत कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर उन्हें जिला कार्यालय से संबद्ध किया गया है। उपासना रानी वर्मा, बीएसए। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। शासन की मंशा साफ है कि विभागीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गाजीपुर जिले के जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला जी की उपस्थिति जब से हुई है तो सभी कार्यालय के कर्मचारी लोग में हर काम मचा हुआ है बहुत ही सख्त रवैया से कार्य कर रहे हैं जिलाधिकारी।