-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बाइक टक्कर से युवक की हुई मौत, दो घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामकोला थाना क्षेत्र के सिंगहा गांव के सामने सोमवार की शाम को नहर पुल के पास दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामकोला थाना क्षेत्र के सिंगहा गांव के सामने सोमवार की शाम को नहर पुल के पास दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को सीएचसी पहुंचाया। घायलों का इलाज चल रहा है। कोहरगड्डी निवासी मेराज साथी फिरोज के साथ बाइक से पडरौना की तरफ जा रहे थे। सिंगहा गांव के सामने एक संपर्क मार्ग से नहर की ओर जा रहे बाइक सवार अध्यापक सुधीर सिंह की बाइक से टक्कर हो गई। तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी कोटवा पहुंचाया। चिकित्सकों ने मेराज (35) को मृत घोषित कर दिया। मेराज की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मेराज चार महीने पहले सऊदी से घर आया था। उसके तीन बच्चे हैं। घायल फिरोज (28) का इलाज सीएचसी में चल रहा है। सुधीर सिंह (45) को पडरौना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामकोला थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
मध्य प्रदेश: गली की समस्या लेकर जनसुनवाई पहुंचे छात्र ने अधिकारी को चॉकलेट देकर लगाई गुहार
उत्तर प्रदेश: उच्च प्राथमिक विद्यालय नजोर की व्यवस्थाओं पर आरटीआई से उठे सवाल
राजस्थान: धनोप गांव में पहुंचा समृद्धि किसान रथ, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
उत्तर प्रदेश: जिम संचालकों के लिए हुए सख्त नियम लागू, डीआईजी ने जारी की नई गाइडलाइन
उत्तर प्रदेश: नाबालिग युवती से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
उत्तराखंड: 13 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन का धरना-प्रदर्शन
