-
☰
No image found.
राजस्थान: जोधपुर रेंज के 200 हेड कांस्टेबलों की एएसआई पदोन्नति अटकी, जल्द आदेश की उम्मीद
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: जोधपुर राजस्थान पुलिस में वर्षों से सेवा दे रहे जोधपुर रेंज के 200 से अधिक हेड कांस्टेबल अब भी एएसआई पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं।
विस्तार
राजस्थान: जोधपुर राजस्थान पुलिस में वर्षों से सेवा दे रहे जोधपुर रेंज के 200 से अधिक हेड कांस्टेबल अब भी एएसआई पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। दो संतान नियम के कारण उनकी पदोन्नतियां लंबे समय से अटकी हुई थीं, जबकि अन्य रेंजों में उनके जूनियर तक एएसआई बनकर ट्रेनिंग ले रहे हैं। रेंज आईजी सत्येन्द्रसिंह ने अब इन लंबित मामलों की जानकारी पुलिस मुख्यालय को भेज दी है। मुख्यालय से मंजूरी मिलते ही लंबे समय से रुकी पदोन्नति प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। राज्य सरकार ने पिछले साल इस विवाद को सुलझाने के लिए 262 ‘छायापद’ (Shadow Posts) सृजित किए थे, ताकि नियमों के कारण रुकी पदोन्नतियों को बहाल किया जा सके। इसके बाद बीकानेर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर रेंज और जयपुर कमिश्नरेट सहित कई जगहों पर हेड कांस्टेबलों को एएसआई पद पर पदोन्नति मिल चुकी है। अब जोधपुर रेंज के पुलिसकर्मियों को भी जल्द आदेश जारी होने की उम्मीद है। लंबे समय से एक ही पद पर काम कर रहे पुलिसकर्मियों का कहना है कि जूनियर्स को आगे बढ़ते देख उनका मनोबल प्रभावित हो रहा है।
मध्य प्रदेश: गली की समस्या लेकर जनसुनवाई पहुंचे छात्र ने अधिकारी को चॉकलेट देकर लगाई गुहार
उत्तर प्रदेश: उच्च प्राथमिक विद्यालय नजोर की व्यवस्थाओं पर आरटीआई से उठे सवाल
राजस्थान: धनोप गांव में पहुंचा समृद्धि किसान रथ, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
उत्तर प्रदेश: जिम संचालकों के लिए हुए सख्त नियम लागू, डीआईजी ने जारी की नई गाइडलाइन
उत्तर प्रदेश: नाबालिग युवती से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
उत्तराखंड: 13 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन का धरना-प्रदर्शन
