-
☰
मध्य प्रदेश: माह-ए-रमजान: राणापुर में नन्हे बच्चों ने रखा पहला रोजा, परिवार ने दी शिक्षा की सौगात
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: जिले के राणापुर कस्बे में रमजान के महीने में मुस्लिम समाज में खासा उत्साह नजर आ रहा है. राणापुर में नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी रोजा रखा है. राणापुर कस्बे के वार्ड नंबर 1 में रहने वाले आफताब अली मकरानी पिता युनुस अली मकरानी
विस्तार
मध्य प्रदेश: जिले के राणापुर कस्बे में रमजान के महीने में मुस्लिम समाज में खासा उत्साह नजर आ रहा है. राणापुर में नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी रोजा रखा है. राणापुर कस्बे के वार्ड नंबर 1 में रहने वाले आफताब अली मकरानी पिता युनुस अली मकरानी ने 9 साल की उम्र में आशीक सैयद की 8 वर्षीय पुत्री नोशीन सैयद, ओर जफर मनिहार के 7 वर्षीय पुत्र सिब्तैन मनिहार ने अपने जीवन का पहला रोजा रखा है. बच्चों के माता पिता से बात करते हुए बताया कि रोजा रखने के बाद बच्चे का विशेष ख्याल रखना पड़ता है. बच्चे कहीं ज्यादा दौड़ धूप में न खेले साथ ही अधिकतर समय घर में पढ़ाई कर के ही गुजारे. सभी बच्चे अल्लाह की इबादत में मशगूल रहे साथ ही देश में अमन चैन और शांति की दुआएं करी माहे रमजान में नन्हे बच्चियों के रोजा रखना और इबादत करने को लेकर परिजनों सहित आसपास के लोगों ने भी काफी खुशी जाहिर की।