Contact for Advertisement 9650503773

भारतीय समाज सेवा संस्था की महाराष्ट्र टीम ने संस्था के लिए कई लोगों को किया नियुक्त

भारतीय समाज सेवा संस्था की महाराष्ट्र टीम

भारतीय समाज सेवा संस्था की महाराष्ट्र टीम - Photo by : NCR Samachar

महाराष्ट्र   Published by: Mohd Mofeed Khan , Date: 27/01/2023 10:46:29 am Share:
  • महाराष्ट्र
  • Published by: Mohd Mofeed Khan ,
  • Date:
  • 27/01/2023 10:46:29 am
Share:

संक्षेप

महाराष्ट्र के ठाणे में भारतीय समाज सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल यादव के निर्देशानुसार महाराष्ट्र प्रमुख सचिव- दिनकर मिश्रा, महाराष्ट्र उपाध्यक्ष-मो. मुफीद खान, महाराष्ट्र सचिव-विनोद कुमार दुबे के नेतृत्व में ठाणे जिला के कल्याण में एक कार्यक्रम का आयोजन 26 जनवरी 2023 को किया गया। 

विस्तार

इस कार्यक्रम में भारतीय समाज सेवा संस्था से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। संस्था के सभी सदस्यों ने वृद्धा आश्रम को लेकर, संस्था का कार्यालय खोलने व अन्य कई विन्दुओ को लेकर चर्चा की और संस्था का विस्तार करने हेतु आगे की रणनीति भी बनाई। भारतीय समाज सेवा संस्था में शामिल हुए कुछ लोगों दर्शन ठक्कर को ठाणे का जिलाध्यक्ष, वीरेन्द्र तिवारी को जिला उपाध्यक्ष, रवि शंकर तिवारी को जिला प्रवक्ता, अभिजीत भगत को चिकनघर का वार्ड सचिव, शारदा सुरेला को उल्हासनगर वार्ड एक का अध्यक्ष तो गोलू वर्मा को बापगाव वार्ड का उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त करते हुए सभी को संस्था का ज्वाइनिंग लेटर दिया गया। भारतीय समाज सेवा संस्था में नियुक्त किए गए सभी सदस्यों ने खुशी का इजहार किया।

22/04/2024
19/04/2024
11/04/2024
08/04/2024
04/04/2024
03/04/2024
03/04/2024
03/04/2024