Contact for Advertisement 9650503773


ओडिशा: राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन हुआ आयोजित, साहित्यकारों ने किया काव्य पाठ

- Photo by : social media

ओडिशा  Published by: Laxminarayan Pathi , ओडिशा  Edited By: Namita Chauhan, Date: 04/05/2026 01:57:30 pm Share:
  • ओडिशा
  • Published by.: Laxminarayan Pathi ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 04/05/2026 01:57:30 pm
Share:

संक्षेप

ओडिशा: डेलांग व्लक अंतर्गत सत्यवादी साहित्य संसद की तत्वावधान में एक राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन 3 मई को आयोजित हुआ।

विस्तार

ओडिशा: डेलांग व्लक अंतर्गत सत्यवादी साहित्य संसद की तत्वावधान में एक राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन 3 मई को आयोजित हुआ। हाट डेलांग गांव की देवीमा वेलेश्वरी मंदिर प्रांगण में आयोजित इस सम्मेलन को मुख्य अतिथी विशिष्ट वाल साहित्यिक व कवि डः हेमंत कुमार छोटराय ने प्रदीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता विपिन विहारी दलाई के सहित सम्मानित अतिथीयों में अध्यापिका स्वर्णलता माहारी,अध्यापिका सौदामिनी वेहेरा,विशिष्ट वास्तुविद देवीप्रसाद महापात्र,रवींद्रनाथ षडंगी,लक्ष्मीनारायण पाठी,संसद अध्यक्ष व शिक्षक अभय चरण साहु,सचिव व शिक्षक प्रभात कुमार सेठी और अनाम कुमार मल्लिक मंचासीन रहे। सम्मेलन की शुरुआत में कविता पाठोत्सव अनुष्ठित हुआ। एक एक कर कवियों ने मंच पर आकर अपनी अपनी कविता पाठ किए। राज्य की विभिन्न जिले से आये हुए कवियों ने इस कविता पाठोत्सव में दिल से भाग लिए। सत्यवादी साहित्य संसद की सचिव प्रभात कुमार सेठी ने अपनी दिवंगत पिता की याद में हर साल कविता पाठोत्सव का आयोजन करते हुए  इसवर्ष भी कवियों को आमंत्रण से लेकर समस्त प्रस्तुति प्रभात कुमार सेठी ने किया। इसलिए ज्यादातर कवियों ने पिताजी के उपर कविता पाठ किए।

उसके वाद सामाजिक सुधार से लेकर देशप्रेम और जागरूकता पैदा करने में कविता की भूमिका को ध्यान में रखते हुए मंचासीन अतिथी और वक्ताओं ने संवोधन में अपनी अपनी विचार प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में अध्यापिका सस्मिता नायक,रोहित कुमार चंपत्ति,निरंजन सामंतराय,पत्रकार दिलिप धाउडिआ,शरत राउत,विपिन विहारी नरेंद्र,निरंजन नायक,सुरेश कुमार मंत्री,डाक्टर प्रभास कुमार प्रधान,गणेश गदा,जितेंद्रनाथ पेंठोई,सिम्रनजिता वारिक,नलिनीप्रभा सामंतराय,अजय कुमार वलियारसिंह,ललाटेंदु परिडा,भारती जेना, द्वितीकृष्ण महांति, सुदर्शन प्रधान और हरिहर वलवंतराय ने भाग लेकर कविता पाठ किए। इस कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका सौदामिनी वेहेरा ने किया। इस अवसर पर प्रभात कुमार सेठी के द्वारा प्रस्तुत भंडारा का आनंद उपस्थित सवने उठाए।

Related News

उत्तर प्रदेश: पत्नी प्रेमी संग फरार, बेटियों को लेकर सनसनीखेज आरोप—पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश: डीएम का औचक निरीक्षण स्कूल में पढ़ाई परखी, गेहूं क्रय केंद्रों की जांच—व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

असम: महिलाओं को आर्थिक सहायता, युवाओं को प्रशिक्षण और ‘निधि बैंक’ शुरू करने का फैसला

मध्य प्रदेश: भीषण गर्मी में सेवा का मिसाल: बहनों ने पक्षियों-पशुओं के लिए दाना-पानी और चारा देकर जीता दिल

मध्य प्रदेश: थाने में बर्बरता के आरोप पर भड़का जनाक्रोश: लाठीचार्ज, महिला पदाधिकारी घायल, युवक हुआ  लापताकार्रवाई की मांग तेज

महाराष्ट्र: कामगार मेळावे में श्रमिकों को योजनाओं और अधिकारों की दी गई जानकारी  


Featured News