-
☰
No image found.
राजस्थान: उदयपुर के सेक्टर 14 में गोकुलेश्वर महादेव व चिंतामणि हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न—भक्ति व उत्साह का माहौल
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: सेक्टर 14,मेलडी माता मंदिर के पास गोकुलेश्वर महादेव एवं चिंतामणि हनुमान जी की मूर्ति का प्राण-प्रतिष्ठा एवं मंदिर प्रवेश समारोह अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मुख्य
विस्तार
राजस्थान: सेक्टर 14,मेलडी माता मंदिर के पास गोकुलेश्वर महादेव एवं चिंतामणि हनुमान जी की मूर्ति का प्राण-प्रतिष्ठा एवं मंदिर प्रवेश समारोह अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि मेलडी माता के महंत परम आदरणीय श्रीमान वीरमदेव जी,क्षेत्र की पूर्व पार्षद श्रीमती इंद्रा मेनारिया,समाज सेवी अधिवक्ता आदरणीय श्रीमान अमृत लाल जी मेनारिया, एवं बड़ी संख्या में महिलाएं, श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठानों में अपनी सहभागिता निभाई। वैदिक मंत्रोच्चार, हवन एवं पूजन के साथ मंदिर परिसर आध्यात्मिक वातावरण से ओत-प्रोत रहा। जिसके उपरांत पूर्ण आहुति एवं महा आरती ओर महाप्रसाद का आयोजन भक्ति भाव पूर्ण आहुति के साथ सम्पन्न हुआ।मंदिर के द्वार सदा भक्तों के लिए खोल दिए गए। इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता, एकता एवं सनातन संस्कृति के प्रति आस्था को और सुदृढ़ किया। महाराणा प्रताप कॉलोनी विकास समिति सेक्टर 13 उदयपुर के महामंत्री मनोहर सिंह राठौड़ ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु समस्त आयोजन समिति के पदाधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़, पुरान सिंह राठौड़,संजय सुथार, दिलीप पोखरना,लक्ष्मण सिंह राठौड़, राज कुमार पोखरना,दिलीप सोनी आदि एवं सहयोगी गण एवं कॉलोनी के सभी श्रद्धालुओ का सहयोग रहा ।इन सभी भक्तो को बधाई एवं आभार । यह मंदिर भविष्य में श्रद्धालुओं के लिए आस्था, शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनेगा।
समारोह के दौरान विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में विधि-विधान पूर्वक प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई।
