-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी करण्डा पुलिस ने दबोचा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के करण्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक फरार आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के करण्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक फरार आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी मंजीत कुमार (20 वर्ष) पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था और वह पुलिस से बच रहा था। पुलिस के अनुसार, 3 मई को बड़सरा चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक अरुण पाण्डेय अपनी टीम के साथ धरम्मरपुर पुल पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मंजीत को उसके विशुनपुरा उपरवार स्थित घर से दबोच लिया। मंजीत कुमार मु0अ0सं0 68/2026 के तहत धारा 65 (1) बीएनएस और 5L/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित था। करण्डा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा उपरवार गांव का निवासी मंजीत लगातार पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गाजीपुर में शासन प्रशासन और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इरज राजा के आदेशों का पालन बहुत ही सख्त तरीके से किया जा रहा है। इस जिले की पूरी समस्या चौक करनी रहती है और कोई भी घटना होने से बचाव में तत्पर रहती है।
