Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: डीएम का औचक निरीक्षण स्कूल में पढ़ाई परखी, गेहूं क्रय केंद्रों की जांच—व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 04/05/2026 03:36:33 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 04/05/2026 03:36:33 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने जनपद में शिक्षा और किसान सुविधाओं की हकीकत परखने के लिए आश्रम पद्धति विद्यालय और गेहूं क्रय केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वह जय प्रकाश

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने जनपद में शिक्षा और किसान सुविधाओं की हकीकत परखने के लिए आश्रम पद्धति विद्यालय और गेहूं क्रय केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वह जय प्रकाश नारायण आश्रम पद्धति सर्वोदय विद्यालय पहुंचे, जहां कक्षा-6 में स्मार्ट क्लास के जरिए अंग्रेजी ग्रामर पढ़ाई जा रही थी। जिलाधिकारी ने बच्चों से सवाल-जवाब कर उनकी समझ का आकलन किया और स्वयं भी सिंधु घाटी सभ्यता समेत अन्य विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि बच्चों को बेहतर और सरल तरीके से पढ़ाया जाए। इसके बाद कक्षा-12 के छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ सिविल सेवा की तैयारी के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि “मेहनत और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने गेहूं क्रय केंद्र समोगरा का निरीक्षण किया, जहां किसान राजेश दूबे ने बताया कि उनका 60 कुंतल गेहूं बिना किसी परेशानी के तौला गया।
फिर गेहूं क्रय केंद्र पगार का निरीक्षण किया गया, जहां अब तक 931.50 कुंतल गेहूं की खरीद हो चुकी है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करें और उन्हें केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए प्रेरित करें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि किसानों को कोई असुविधा न हो और रविवार को भी केंद्र खुले रहें।
अंत में उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र खजुरी का निरीक्षण किया। यहां 55 नामांकित बच्चों में से 20 उपस्थित मिले। केंद्र पर खेल सामग्री, शिक्षण बैनर और अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।